
जबलपुर. फीफा वर्ल्ड कप का जुनून संस्कारधानी में देखने को मिल रहा है। शहर के अधिकांश होटल्स, रेस्टारेंट, पब्लिक प्लेसेज में एलएडी स्क्रीन भी लगाई गई है, वहीं फुटबाल में इंट्रेस्ट रखने वाले अधिकांश युवाओं को अपनी फेवरटि टीम को चीयरअप करते अपने जोशीले अंदाज में देखा जा सकता है। बॉयज के बीच में स्टार खिलाडिय़ों की हेयर स्टाइल का क्रेज देखने को मिल रहा है। शहर के फुटबॉल प्रेमी युवा अपने अंदाज में अपने स्टार खिलाड़ी की कॉपी के साथ मैदान में गोल दागते हुए दिखाई दे रह हैं। हर कोई अपनी टीम को डिफरेंट तरीके से चीयर करना चाहता है। यंगस्टर्स के उत्साह को देखते हुए शहर के मॉल्स से लेकर स्पोर्ट्स की दुकान में अवेलेवल लेटेस्ट वैरायटी की किट से फीफा वर्ल्ड कप की खुमारी शहवासियों के बीच देखी जा रही है।
मोबाइल ऐप का क्रेज
फुटबॉल के महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप की जानकारी हासिल करने के लिए कई तरह के ऐप मौजूद हैं। इन एप्स की मदद से हर गोल के साथ ही मैच के पूरे रोमांच का लेटेस्ट अपडेट के साथ आनंद युवाओं को खूब रास आ रहा है। ऐप्स में आने वाले दिनों की इंफॉर्मेशन स्मार्ट फोन की होम स्क्रीन पर डिस्प्ले करता है। वर्ल्ड कप के अलग-अलग लेटेस्ट वीडियो रियल टाइम में ब्रेक के साथ मैच प्रोसेस को अपनी स्क्रीन में देख सकते हैं। इसके साथ ही प्ले स्टोर में फीफा से इंस्पायर होकर कई तरह के गेम्स लॉन्च किए गए हैं, जिससे वर्चुअल वल्र्ड में हर यूजर फीफा एंजॉय कर सकता है।
फुटबॉल किट की बढ़ी डिमांड
शौकिया यंगस्टर्स अपनी पसंद की टीम को चीयर अप करने के लिए जर्सी, फुटबॉल लेने पहुंच रहे हैं। मार्केट में एक से बढ़कर एक टी-शर्ट के कलेक्शन अवेलेबल हैं, जिसे पहनकर अपनी पसंदीदा टीम को फैमिली संग वर्ल्ड कप का पूरा आनंद लिया जा रहा है।