7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जबलपुर में भाजपा नेत्री की गोली लगने से मौत, घर के बाहर शोर की आवाजें सुनकर बंदूक लेकर निकली थीं

BJP Leader Shot Dead : बीजेपी नेत्री संगीता रजक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। बाहर शोर की आवाजें सुनकर अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर निकली थीं। घर की गैलरी में खून से लथपथ हालत में मिली। संगीता पर पहले भी बम से हमला हो चुका है।

2 min read
Google source verification
BJP Leader Shot Dead

भाजपा नेत्री संगीता रजक की गोली लगने से मौत (Photo Source- Patrika)

BJP Leader Shot Dead In Jabalpur :मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक हैरान कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के रांझी थाना इलाके में स्थित शोभापुर में देर रात चली एक गोली ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। इस घटना में भाजपा की 38 वर्षीय नेत्री संगीता रजक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई है। खून से लथपथ हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी तनाव और सनसनी के हालात हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि, कुछ दिनों पहले ही भाजपा नेत्री संगीता रजक के घर में बदमाशों ने बम तक फेंके थे, जिसके बाद से लगातार वहां तनाव के हालात बने हुए थे। संगीता गोकलपुर वार्ड से गत नगर निगम चुनाव में भाजपा की पार्षद पद की प्रत्याशी भी रही हैं।

इलाज के दौरान मौत

वहीं, जानकारी सामने आई है कि, देर रात करीब 01 बजे उनके घर के बाहर कुछ हंगामा हो रहा था। घर के पुरूष शोर सुन दरवाजे की तरफ भागे। इसी दौरान संगीता भी अपनी लायसेंसी बंदूक लेकर बाहर निकलीं। घर की गैलरी में अचानक गोली चलने की सुनाई दी, जिसके बाद परिवार के सदस्य जैसे ही वहां पहुंचे तो संगीता घायल अवस्था में जमीन पर पड़ी थीं। पेट से काफी खून बह रहा था। परिजन तत्काल उसे लेकर एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने गोली लगे की पुष्टि करते हुए इलाज शुरु किया। लेकिन, इलाज के दौरान कुछ देर बाद ही संगीता ने दम तोड़ दिया।

हादसा या हत्या ?

इस हाई-प्रोफाइल मौत के मामले की जानकारी लगते ही रांझी थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। वहीं, दूसरी तरफ अस्पताल से संगीता की मौत की खबर सामने आने के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के सामने इस समय बड़ा सवाल यह है कि, गोली आखिर कैसे चली?

कुछ दिन पहले हुआ था बम से हमला

इस मामले में सबसे बड़ा और डराने वाला ट्विस्ट यह है कि यह कोई पहला हमला नहीं था। कुछ दिन पहले ही अज्ञात बदमाशों ने संगीता रजक के घर को निशाना बनाते हुए बम से हमला किया था। उस घटना के बाद से ही परिवार दहशत में था और अब इस गोलीकांड ने पुलिस प्रशासन पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रांझी थाना पुलिस हर एंगल से मामले की बारीकी से जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।