जबलपुर

फाइव स्टार होटल नहीं ये है भाजपा कार्यालय, देखकर रह जाएंगे दंग- देखें वीडियो

फाइव स्टार होटल नहीं ये है भाजपा कार्यालय, देखकर रह जाएंगे दंग

2 min read
Sep 22, 2018
five star hotel facility in BJP office jabalpur
five star hotel facility in BJP office jabalpur

जबलपुर। जबलपुर में भाजपा का पुराना कार्यालय एक जर्जर सी इमारत में मौजूद है। ये कार्यालय मिश्र बंधु कार्यायल के नाम से जाना जाता है। यहां भाजपा की स्थापना से लेकर अब तक के सभी चुनावों व पार्टी को बनते बिगड़ते कार्यकर्ताओं ने देखा है। किंतु अब ये कार्यालय पूर्व कहलाएगा, क्योंकि आज से भाजपा का नया संभागीय कार्यालय खुल रहा है। जिसके उद्घाटन के लिए केन्द्रीय नेतृत्व से लेकर मुख्यमंत्री तक पहुंच रहे हैं। यदि इस कार्यालय की बात की जाए तो यहां हर वो चीज मौजूद है जो फाइव स्टार होटलों में होती है। साथ ही करोड़ों की लागत से बने इस कार्यालय में महंगे से महंगे सजावट के सामान लगाए गए हैं। यही वजह है कि यह विपक्षी पार्टियों के निशाने पर आ गया है। नगर अध्यक्ष ने तो बकायदा इस कार्यालय को लेकर सोशल मीडिया पर कटाक्ष भी किया है। हम तो यही कहेंगे कोई कितनी भी बुराई कर ले, लेकिन भाजपाइयों ने कार्यालय को इकतरफा बनवाया है जबलपुर में।

रानीताल खेल परिसर के बाजू में बना भाजपा का नया संभागीय कार्यालय शनिवार को मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित किया जा रहा है। इस कार्यालय में विलासिता की सभी चीजें मौजूद हैं। चकाचौंध देखकर खुद कार्याकर्ता आश्चर्यचकित हैं। इसके अलावा यहां अत्याधुनिक सुख सुविधाओं की सभी वस्तुएं लगाई गई हैं।

ऐसा है कार्यालय
- 02 कमरे नगर व ग्रामीण अध्य्क्ष के
- 01 संगठन मंत्री का कमरा
- 400 लोगों का मीटिंग हाल
- 01 कॉन्फ्रेंस हॉल
- आगन्तुक कक्ष
- इ-लायब्रेरी
- आईटी सेल
- मीडिया कक्ष

कार्यालय को सजाने में इटालियन टाइल्स, महंगी लाइट्स, महंगे से महंगे झूमर लगाए गए हैं। साथ हट का नजारा देने के लिए भी लाखों रुपए खर्च किए गए हैं। इसके अलावा फुल एसी कार्यालय है।

Updated on:
22 Sept 2018 12:17 pm
Published on:
22 Sept 2018 12:07 pm