जबलपुर

बड़ी खबर: जबलपुर में कोरोना के चार पॉजिटिव मरीज मिले, एक ही परिवार के हैं तीन, एमपी में हड़कंप

कुछ दिन पहले ही चारों विदेश से लौटे थे
2 min read
• •
Updated: 20 Mar 2020, 8:36 PM IST
Corona virus : गुजरात में  29 तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
Corona virus : गुजरात में 29 तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

जबलपुर/ मध्यप्रदेश में अभी तक कोरोना वायरस से पीड़ित एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिले थे। शुक्रवार को जबलपुर में एक साथ कोरोना के चार पॉजिटिव मरीज मिले हैं। टेस्ट रिपोर्ट में चारों कोरोनो पॉजिटिव पाए गए हैं। जबलपुर कलेक्टर ने इसकी पुष्टि कर दी है। चार पीड़ितों में तीन एक ही परिवार के हैं। बताया जा रहा है कि चारों कुछ दिन पहले विदेश ले लौटे हैं।

कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के जो तीन लोग पीड़ित हैं, वो सभी दुबई से लौटे हैं। साथ ही चौथा व्यक्ति भी विदेश से ही वापस आया है। कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद जिले में हड़कंप मचा है। स्थानीय अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए हैं। प्रशासन के लोग यह जानने की कोशिश में लगे हैं कि आखिर इन पीड़ितों के संपर्क में कितने लोग आए थे।


सभी पीड़ितों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रशासन इन लोगों ट्रैवेल रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है कि विदेश से लौटने के बाद ये लोग कहां-कहां गए। साथ ही इनके परिवार के लोगों को भी आइसोलेट करने की तैयारी की जा रही है। क्योंकि ये सभी लोग जबलपुर पहुंचने के बाद अपने घर में रुके थे। उम्मीद की जा रही है कि प्रशासन आसपास के इलाकों को सील कर वहां सैनेटाइज भी कर सकती है।


चारों पीड़ितों को जबलपुर के दो अस्पतालों में आइसोलेशन के लिए भर्ती करवाया गया है। ये चारों पीड़ितों में तीन दुबई और एक स्वीटजरलैंड से लौटकर आया है। दिल्ली से इनके विदेश दौरे के बारे में जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन ने इन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। उसके बाद इनकी जांच की गई। स्थानीय आईसीएमआर की लैब रिपोर्ट के अनुसार सभी चारों लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनके घर के लोगों ने खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया है।

Updated on:
20 Mar 2020, 8:36 PM IST
Published on: