
जबलपुर। थाना विजय नगर में 3 अगस्त की सुबह बडी उखरी में कल्लू बाई कोल के मकान के सामने नेतराम कोल के मृत पडे होने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पर पहुची पुलिस को नेतराम कोल उम्र 45 वर्ष निवासी बडी उखरी का मृत पडा मिला। जिसके शरीर पर गम्भीर चोटों के निशान थे। सेखराम कोल उम्र 36 वर्ष निवासी बडी उखरी ने बताया कि उसके बडे भाई नेतराम को रात 12 बजे बडी उखरी निवासी कैलाश कोल, कन्हैया कोल एवं शुभम कोल, अपने साथ बुलाकर ले गये थे, जाते समय उसके बडे भाई नेतराम ने भाभी से एक बाॅटल पानी लिया और कैलाश कोल, कन्हैया कोल एवं शुभम कोल, के साथ चले गये थे। जो लौट कर घर नहीं आये।
सुबह 4 बजे मोहल्ले के संतोष कोल ने उसके घर मे आकर बताया कि तुम्हारा बडा भाई नेतराम मोहल्ले मे कल्लू बाई के घर के सामने मृत पडा है जिसके शरीर पर लाठी, डण्डे व चाकू की चोट के निशान है। सूचना पाकर वह अपनी मां के साथ पहुचा तो उसका भाई नेतराम मृत पडा मिला । मोहल्ले के प्रमोद कोल ने बताया कि रात में कैलाश कोल, कन्हैया कोल एवं शुभम कोल, नेतराम से झगडा मारपीट कर रहे थे। कैलाश कोल, कन्हैया कोल एवं शुभम कोल, ने मारपीट कर उसके बडे भाई नेतराम की हत्या कर दी है।
READ ALSO- स्वाइन फ्लू से महिला की मौत, मिले 15 संदिग्ध
घटित हुई घटना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराते हुये सूचना पर पहुची एफएसएल टीम की उपस्थिति में पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक जबलपुर शशिकांत शुक्ल के निर्देशानुसार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीमों को लगाया गया। टीम ने संभावित स्थानों पर दबिश दी और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. कैलाश कोल पिता मोतीलाल कोल उम्र 19 वर्ष
2. कन्हैया कोल पिता बट्टीलाल कोल उम्र 23 वर्ष
3. शुभम कोल पिता जम्मन कोल उम्र 21 वर्ष
आरोपियों से जब्त हथियार
- चाकू,.डंडा, लाठी