इस चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा अनंत सिंह के रुख की रही। JDU विधायक रहते हुए उन्होंने पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार नीरज कुमार के बजाय जन सुराज के अनुज सिंह का समर्थन किया। अनंत सिंह ने नीरज कुमार से अपनी पुरानी राजनीतिक अदावत को इसकी वजह बताया। उनका आरोप था कि नीरज ने पहले उनके खिलाफ काम किया था, इसलिए वह उन्हें चुनाव में हराना चाहते हैं। इस तरह पटना स्नातक सीट का मुकाबला उम्मीदवारों के साथ-साथ दो नेताओं की सियासी प्रतिष्ठा से भी जुड़ गया।