27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar Anant Singh News : अनंत सिंह के बाद पत्नी नीलम देवी पर भी एक्शन, सरकार ने सरकारी आवास खाली करने का दिया आदेश

मोकामा विधायक अनंत सिंह पर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की कार्रवाई के बाद अब उनकी पत्नी और पूर्व विधायक नीलम देवी को लेकर भी बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने नीलम देवी को पटना के 1, मॉल रोड स्थित सरकारी आवास को खाली करने का आदेश जारी किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 26 Oct 2026, 4:31 PM IST

Anant Singh

Anant Singh (Photo-IANS)

Bihar Anant Singh News : पटना। मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी व पूर्व विधायक नीलम देवी को जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) से निष्कासित किए जाने के बाद अब बिहार सरकार ने नीलम देवी को सरकारी आवास खाली करने का आदेश दिया है। भवन निर्माण विभाग की ओर से जारी पत्र में उन्हें पटना के मॉल रोड स्थित सरकारी आवास को 25 नवंबर 2026 तक खाली करने के निर्देश दिए गए हैं।

नीलम देवी को राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का सदस्य मनोनीत किया गया था। इस पद के चलते उन्हें राज्य के उप मंत्री का दर्जा प्राप्त था। इसी आधार पर उन्हें सरकारी आवास आवंटित किया गया था। अब मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने समिति के सदस्य के रूप में उनके मनोनयन को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।

मनोनयन निरस्त होने के बाद आवास खाली करने का आदेश

भवन निर्माण विभाग की ओर से जारी पत्र के मुताबिक, नीलम देवी को राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य के रूप में उप मंत्री का दर्जा प्राप्त था। इसी आधार पर 19 मई 2026 को उन्हें पटना के मॉल रोड स्थित आवास संख्या-01 आवंटित किया गया था।

हालांकि, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की अधिसूचना के तहत समिति के सदस्य के रूप में उनका मनोनयन तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। पत्र के अनुसार, सेवा समाप्त होने के बाद सरकारी आवास अपने कब्जे में रखने की अनुमन्य अवधि केवल एक माह है, जो 25 नवंबर 2026 को समाप्त हो रही है। इसी आधार पर नीलम देवी से आवास संख्या-01, मॉल रोड, पटना को निर्धारित तारीख तक खाली करने का अनुरोध किया गया है।

जानें, क्या है पूरा मामला

बता दें कि जेडीयू ने शनिवार को मोकामा से विधायक अनंत कुमार सिंह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। इसके साथ ही उनकी पत्नी और पूर्व विधायक नीलम देवी को भी छह साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया गया।

जेडीयू की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अनंत सिंह पिछले कुछ समय से लगातार पार्टी के निर्देशों की अवहेलना कर रहे थे। उन पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ अमर्यादित और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के साथ ही हाल ही में हुए विधान परिषद चुनाव में पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ काम करने का आरोप है।

पार्टी के अनुसार, अनंत सिंह ने जेडीयू उम्मीदवार के विरोध में प्रचार किया और दूसरे दल के प्रत्याशी के समर्थन में खुलकर चुनाव अभियान चलाया। इसे गंभीर अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधि मानते हुए उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई। वहीं, नीलम देवी पर भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने का आरोप लगाया गया है।

दरअसल, हाल ही में हुए विधान परिषद चुनाव के दौरान अनंत सिंह ने पार्टी लाइन से अलग रुख अपनाते हुए प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज के उम्मीदवार का समर्थन किया था। उन्होंने जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार का खुलकर विरोध किया और जन सुराज के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार भी किया था। इसी को पार्टी ने अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई का आधार बनाया।