भाग्य चमकाएं, नित्य करें यह आसान उपाय, रातों-रात किस्मत बदलने के लिए करे यह उपाय, अगर भाग्य नहीं दे रहा आपका साथ तो करें ये उपाय, सुबह उठते ही हाथ पर लिखें ये एक नाम,
मेष- व्यवहार में आये परिवर्तन से लोग अचंभित होंगे। अपने कार्य में मन नहीं लगेगा। मेहनत के अनुरूप धन नहीं मिलने से नौकरी छोडऩे का मन बना रहे हैं। विवाद सम्भव है।
वृषभ- आर्थिक पक्ष कमजोर होने से परेशानी बढ़ सकती है। परिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अपने हुनर का लाभ लें ख्याति मिलेगी।
मिथुन- वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकते हैं। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। आपकी उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी। समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लें।
कर्क- आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते कि आप आगे बढ़े, सतर्क रहे और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। भीतरघात वालों से सावधान। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी।
सिंह- विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वयं को गम्भीर रखें। आपका व्यवहार ही लोगों को आकर्षित करता है। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
कन्या- रुके कार्यों में गति आएगी। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। न्यायालयीन फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा।
तुला- किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नौकरी में बदलाव के लोग हैं। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की सम्भावना है।
वृश्चिक- राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय सफलता लिए हैै। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। अध्यन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाह के लिए समय उपयुक्त है।
धनु- आय के नए स्रोत स्थापित होंगे। भाग्य का साथ और इष्ट आशीर्वाद से नई सफलता को प्राप्त करेंगे। नए शत्रु उभर सकते हैं। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा।
मकर- अध्यन में अवरोध आ सकते हैं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। पेट संबंधित विकार उभर सकते हैं। जीवनसाथी से अनादर प्राप्त हो सकता है।
कुम्भ- पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्य पद्धति बदलने से लाभ होगा। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में वृद्धजन का स्वास्थ बिगड़ सकता है ।
मीन- आज दिन की शुरुआत में क्रोध हावी रहेगा। आत्मविश्वास में कमी होगी। कार्यों में सफलता मिलने में संदेह है। पूर्व में हुई गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा।