जबलपुर

गर्लफ्रेंड के गैंगरेप से दहला प्रदेश, सहेलियों ने पुलिस को बताई हकीकत

जिस सहेली का एफआईआर में जिक्र, वह अवकाश पर थी, कॉलेज में पूछताछ के बाद गोरखपुर गैंगरेप मामले में नया मोड़
2 min read
• •
Updated: 8 Feb 2018, 11:37 AM IST
rape news
girlfriend gang rape in jabalpur

जबलपुर. गोरखपुर गैंगरेप मामले में बुधवार को उस वक्त नया मोड़ आ गया, जब पुलिस गैंगरेप पीडि़ता के कॉलेज पहुंची। जांच में पीडि़ता के किए दावे गलत निकले। छात्रा ने जिन सहेलियों का जिक्र एफआईआर में किया था, वे दोनों उस दिन कॉलेज गई ही नहीं थीं। ऐसे में मामला और भी संदिग्ध हो गया है। हालांकि पुलिस अन्य उन लोगों से भी पूछताछ कर रही है, जिनका जिक्र एफआईआर में है।

ये है मामला
गोरखपुर थाने में १८ वर्षीय कॉलेज छात्रा ने मंगलवार को एफआईआर कराई थी कि ३० जनवरी को चार युवकों ने उसका अपहरण किया और एम्बुलेंस से रांझी बस स्टैंड ले गए, जहां उसके साथ गैंगरेप किया।

चारों आरोपित से भी पूछताछ
पुलिस ने मुख्य आरोपित पिंटू समेत तीन अन्य से पूछताछ की। चारों ने ३० जनवरी की अपनी-अपनी लोकेशन पुलिस को बताई। पुलिस टीम ने इसकी तस्दीक की, तो बात सही निकली। पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें जाने दिया। जांच में यह बात भी सामने आई कि २९ जनवरी से ही पीडि़ता का स्वास्थ्य खराब था।

कुछ दिन पहले हुआ था विवाद
मामले में यह बात भी सामने आई कि पीडि़ता की मां और पिंटू सेन की मां के बीच कुछ दिन पूर्व विवाद हुआ था। विवाद काफी बढ़ गया था और दोनों पक्षों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी।

घंसौर में थीं दोनों सहेलियां
छात्रा ने एफआईआर में लिखाया था कि जिस वक्त पिंटू सेन ने उसे कॉल कर मिलने बुलाया, उस वक्त उसकी दो सहेलियां उसके साथ थीं। उन्हीं सहेलियों के साथ वह ब्लूम चौक तक गई थी। सीएसपी अंजुलता पटले और एसआई निरूपा पांडे ने जब उन दोनों छात्राओं के बयान दर्ज किए, तो पता चला कि दोनों मूलत: घंसौर की हैं। २५ जनवरी को दोनों अवकाश पर गईं थीं, वे एक फरवरी को लौटीं और ०२ फरवरी से कॉलेज गईं थींं। उन्होंने पूरी वारदात से अनभिज्ञता जाहिर कर दी।

पीडि़त छात्रा ने जिन दो सहेलियों का जिक्र एफआईआर में किया था, वे दोनों ३० जनवरी को अवकाश पर घंसौर में थीं। उन्होंने वारदात से अनभिज्ञता जाहिर की है। आरोपितों से भी पूछताछ की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
- अंजुलता पटले, सीएसपी, गोरखपुर

Published on: