जबलपुर

दोस्त के साथ होटल में रुकी एक बच्ची की मां, सुबह मिली इस हाल में

लॉज के कमरे में मिली महिला की लाश, मदन महल पुलिस ने शुरू की जांच
2 min read
• •
Updated: 20 Feb 2018, 11:45 AM IST
Get a Room! Are Unmarried Couples Allowed to?
Get a Room! Are Unmarried Couples Allowed to?

जबलपुर। एक महिला अपने दोस्त व छोटी बेटी के साथ सोमवार रात को शहर की एक लॉज में कमरा लेकर रुकी। रात में दोस्त और उस महिला के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोस्त वहां से चला गया, इसके बाद महिला ने मासूम बेटी के सामने ही जहल पी लिया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मदन महल पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मदन महल क्षेत्र अंतर्गत संस्कार लॉज में मंगलवार सुबह एक महिला की लाश मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जांच में पाया कि महिला ने किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया है। महिला की पांच साल की बेटी ने पुलिस को बताया कि शीतला माई निवासी पिंकी अपने दोस्त मनीष खरे के साथ रात को लॉज आई थी। उन्हें भोपाल जाना था। बेटी ने बताया कि मनीष और उसकी मां पिंकी के बीच रात में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद मां ने जहर पी लिया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिंकी शीतलामाई क्षेत्र की रहने वाली है, उसकी मनीष से दोस्ती है। दोनों ने भोपाल जाने की बात कहकर लॉज में कमरा बुक कराया था। पुलिस महिला के परिजनों का पता लगा रही है, वहीं मनीष की खोजबीन भी शुरू कर दी गई है।

सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला लगता है। हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकती है। वहीं बेटी के बयानों के आधार पर पुलिस ने मनीष नाम के व्यक्ति की तलाश के लिए टीम रवाना कर दी है। लॉज में नाम पते के आधार पर उसकी पातासाती की जा रही है। लॉज प्रबंधन व कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

Updated on:
20 Feb 2018, 11:45 AM IST
Published on: