जबलपुर

gold jewellery : बाबा जी बनकर उलझाया और पार कर दिए लाखों के जेवर

बाबा बनकर एक वृद्ध महिला को बातों के जाल में फंसाया और उसके जेवर पार कर दिए।

2 min read
Jan 31, 2025
gold jewellery

gold jewellery : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में दो बदमाशों ने गुरुवार को बाबा बनकर एक वृद्ध महिला को बातों के जाल में फंसाया और उसके जेवर पार कर दिए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।

gold jewellery : कोतवाली में वारदात, दो पर एफआइआर

पुलिस ने बताया कि पानी की टंकी कोतवाली निवासी चन्द्रकला जैन (60) गुरुवार सुबह पैदल घर से हनुमानताल की ओर जा रही थी। बखरी वाली रोड पर उन्हें पीछे से एक व्यक्ति ने आवाज देकर रोका। वह बाबा के भेष में था। उसने चश्मे की दुकान पूछी और बताया कि वह हरिद्वार से आए हैं। उसने चन्द्रकला से दान मांगा और बातों के जाल में फंसाया। उसे घर की कई परेशानियां बताई। साथ ही समस्याओं के समाधान की बात कही।

gold jewellery

आरोपी ने चन्द्रकला से फूल की एक माला बुलवाई। इसके बाद पर्स में जेवरात रखने को कहा। चन्द्रकला ने सोने की चेन और टॉप्स उतारकर पर्स में रख दिया। आरोपी ने पर्स अपने साथी को दिया। चन्द्रकला से कहा कि वे दस कदम जाएं और लौटकर पर्स लेकर घर चकी जाए। जेवरात में दूध चढ़ाने पर समस्या का समाधान हो जाएगा। चन्द्रकला दस कदम बढ़ी, लेकिन जब वे पलटीं तो दोनों वहां नहीं थे। पुलिस जांच कर रही है।

demo pic

gold jewellery : इधर, सूने मकान में चोरी

तेरहवीं में गए परिवार के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी व जेवर पार कर दिए। मामले की रिपोर्ट मझगवां थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने बताया कि सिंघुली गांव निवासी संजय कुमार बर्मन माध्यमिक शाला सरौली में भृत्य के पद पर कार्यरत है। वह पत्नी माया के साथ बुधवार को तेरहवीं में शामिल होने गए थे। गुरुवार सुबह लौटे, तो ताला टूटा और सामान गायब था।

Also Read
View All

अगली खबर