सस्ता सोना खरीदने का सुनहरा मौका, दीवाली पर तोड़ेगा रिकॉर्ड
जबलपुर। महिलाओं की सबसे पहली पसंद सोने के गहने होते हैं। रूठी वाइफ को मनाना हो या फिर सेविंग को लेकर खरीदी करनी हो। सबसे पहले लोग सोना चांदी खरीदना ही पसंद करते हैं। वहीं त्योहारी सीजन में सोने चांदी की जमकर खरीदी होती है। जबलपुर में सबसे ज्यादा सोना चांदी शादी के सीजन और दीवाली पर होती है। इन दिनों बारिश का मौसम है। जिससे बाजार में मंदी का दौर है। ऐसे में सोना चांदी के दाम भी बहुत कम हैं। सेविंग करने वालों और गहनों के शौकीनों के लिए यह समय खरीदी के लिए सबसे अच्छा है। सराफा व्यापारियों के अनुसार अगले एक महीने में त्योहारी सीजन आते ही सोने भाव बढऩे लगेंगे। पिछले पंद्रह दिनों में सोने का भाव लगभग स्थिर जैसा ही चल रहा है।
सराफा व्यापारी ऋषि अग्रवाल के अनुसार जुलाई 19, 2018 को सोने का भाव 30, 800 रुपए है, वहीं चांदी 39, 500 रुपए के भाव पर है। अगले महीने से त्योहारी सीजन शुरू हो जाएगा। जिसके बाद सोने दामों में लगातार बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है। इस बार दीवाली पर सोना 34 से 36 हजार रुपए तक पहुंचने का अनुमान है। अंतरराष्ट्रीय बाजार कुछ ऐसा ही संकेत दे रहा है।
साल 2018 में ये रहा भाव
जनवरी 2018 - 29,070 - 30,454
फरवरी 2018 - 29,820 - 30,828
मार्च 2018 - 30,103 - 30,927
अप्रैल 2018 - 30,350 - 31,598
मई 2018 - 30,855 - 31,565
जून 2018 - 30,387 - 31,405
जुलाई 2018 - 29,654 - 30,772
जुलाई साल 2009 में जहां सोने का भाव 14 से 15 हजार रुपए के बीच था, वहीं साल 2017 में यह दोगुना होकर 28 हजार रुपए तक पहुंचा था। ऐसे में साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि सोने के भाव हमेशा से बढ़ते ही रहे हैं। चांदी भी 21 से 22 हजार रुपए थी, जो कि 2017 में 38 से 40 हजार रुपए तक पहुंच गई थी। इस साल के अंत तक दोनों धातुओं के दाम जबरदस्त बढऩे को आसार हैं।
भाव साल
- 28,223 19 जुलाई 2017
- 31,076 19 जुलाई 2016
- 25,485 19 जुलाई 2015
- 27,997 19 जुलाई 2014
- 26,686 19 जुलाई 2013
- 29, 37 19 जुलाई 2012
- 23,279 19 जुलाई 2011
- 18,306 19 जुलाई 2010
- 14,760 19 जुलाई 2009
चांदी के भाव
- 38,347 19 जुलाई 2018
- 37,661 19 जुलाई 2017
- 46,995 19 जुलाई 2016
- 34,177 19 जुलाई 2015
- 44,8 95 19 जुलाई 2014
- 40,330 19 जुलाई 2013
- 53,034 19 जुलाई 2012
- 60,365 19 जुलाई 2011
- 28,748 19 जुलाई 2010
- 21,885 19 जुलाई 2009