
raksha bandhan gift ideas
जबलपुर। सावन और रक्षाबंधन आने में अभी कुछ वक्त है, लेकिन उसकी तैयारी अभी से होने लगी है। भाई बहन को और बहन भाई को उपहार देने के लिए मार्केटिंग करने लगे हैं। उपहारों में सबसे ज्यादा कपड़े, ज्वेलरी आदि शामिल होती है। शहर के बाजारों में रक्षाबंधन और सावन की रौनक पहले से ही दिख रही है। दुकानदार फेस्टिव सीजन को ध्यान रखते हुए नई वैरायटी के कलेक्शन शामिल कर रहे हैं। बहनों व भाइयों के लिए ड्रेसेज, आर्टिफिशियल ज्वेलरी और एक्सेसरीज में नया कलेक्शन मार्केट तक पहुंच गया है। धीरे-धीरे मार्केट में पुराना सामान गायब हो रहा है और नए फैशनेबल आइटम्स मार्केट की शोभा बढ़ा रहे हैं। यही वजह है कि सिटी लेडीज और गल्र्स के बीच सावन की शॉपिंग का रंग पहले से ही दिखने लगा है। यदि आप भी सावन के लिए शॉपिंग करने का मन बना रहे हैं कि यह खबर जरूर पढ़ें। इस बार मार्केट में कई नई तरह की वैरायटी आई हुई हैं।
news fact- सावन का इंतजार नई वैराइटी-कलेक्शन के साथ बाजार में बढ़ रही रौनक
पनामा से लेकर बागी-2 की कुर्तियां
इन दिनों मार्केट में कुर्तियों की डिमांड सबसे ज्यादा है। सावन में ज्यादातर गल्र्स उपवास करती हैं। ऐसे में वे सूट पहनना ही प्रिफर करती हैं। फैशन को ध्यान रखते हुए इस बार पनामा स्टाइल की कुर्तियां और बागी 2 मूवी में पहनी गई कुर्तियां का लेटेस्ट कलेक्शन मार्केट में आया हुआ है। दुकानदार राजू चौइथवानी ने बताया कि इसके साथ ही लॉन्ग कुर्ती में टू पीस वाली कुर्ती पसंद की जा रही है। साडिय़ों की बात की जाए तो इस समय सबसे ज्यादा ग्रीन, रेड, येलो, पिंक रंगों की साडिय़ां अधिक ली जा रही है। शेडेड साडिय़ों का टे्रंड खत्म हो चुका है। सिंगल कलर में लाइट वेट और हल्के वर्क वाली साडिय़ां हैवी ब्लाउज के साथ मार्केट में आई हुई हैं।
चूडिय़ां और ज्वेलरी का कलेक्शन
फेस्टिवल सीजन शुरू हो चुका है। महिलाओं के बीच चूडिय़ों का क्रेज अधिक होता है। सावन में हरे रंग की चूडिय़ों का महत्व ज्यादा रहता है। यही वजह है कि एक से बढकऱ एक बैंगल्स की वैरायटी वैराइटी मार्केट में आई हैं। इसके साथ ही मेटल बैंगल्स पसंद किए जा रहे हैं। ज्वेलरी में लाइट वेटेड ज्वेलरी पहली पसंद बनी हुई है। ब्रॉड साइज बैंगल्स, ब्रेसलेट, वन साइड मांग टीका, एंकलेट्स में नए-नए डिजाइन मुम्बई और दिल्ली से लाए गए हैं।
इन एरिया में रौनक
सबसे ज्यादा रौनक गंजीपुरा, बड़ा फुहारा मार्केट में देखने मिल रही है। इसके साथ-साथ गोरखपुर, सदर मार्केट में भी जमकर खरीदारी हो रही।
Published on:
19 Jul 2018 09:59 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
