जबलपुर

दिवाली बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड, बारिश के बाद रात का तापमान आया नीचे- देखें वीडियो

बदला शहर का मौसम, कई इलाकों में रिमझिम बारिश, पारा भी उछला    

less than 1 minute read
Nov 13, 2020
Weather update - पहाड़ी क्षेत्रों की बर्फबारी, रात के तापमान में गिरावट, मुश्किलें बढ़ी
heavy cold wave after diwali, weather prediction in hindi

जबलपुर। शहर में दो दिन पहले तक सिहरन पैदा कर रही सर्दी गुरुवार को कम हो गई। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव आने से शहर का मौसम बदल गया है। गुरुवार को आसमान में हल्के काले बादल छाए रहे। शाम को कई इलाकों में बारिश हुई।
हवा की दिशा में परिवर्तन के साथ न्यूनतम तापमान करीब पांच डिग्री तक चढ़ गया। इससे दोपहर और रात में सर्दी का प्रभाव कम हो गया। पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्के बादलों के बने रहने से इस त्योहार में ठंड से राहत रहेगी। लेकिन आसमान साफ होते ही दीपावली के अगले दिन से ठंड फिर असर दिखाएगी।

सामान्य से ऊपर आया पारा - बादलों के मंडराते ही पारा सामान्य से ऊपर आ गया है। गुरुवार को सुबह और शाम को तापमान सामान्य से ज्यादा बना रहा। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस था। इसमें गुरुवार को वृद्धि दर्ज की गई। करीब एक डिग्री बढकऱ अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा बना रहा। न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सी की वृद्धि के साथ 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा।

Published on:
13 Nov 2020 12:03 pm