जबलपुर

Heavy Rain : 31 अगस्त के बाद भारी बारिश की संभावना, गुजरात की ओर बढ़ा कम दबाव का क्षेत्र

बुधवार को वर्षा नहीं हुई। हवा का रुख उत्तरी होने से वातावरण में उमस कुछ हद तक कम हुई।

less than 1 minute read
Aug 29, 2024

Heavy Rain : कम दबाव के क्षेत्र के गुजरात की तरफ बढ़ जाने से भारी वर्षा से राहत मिल गई है। जिले में बादल छंटने से धूप भी चटख हो गई है। बुधवार को वर्षा नहीं हुई। हवा का रुख उत्तरी होने से वातावरण में उमस कुछ हद तक कम हुई।

Heavy Rain : मौसम हवा का रुख बदलने से कम हुई उमस

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मौसम का इस तरह का मिजाज अभी दो दिन तक बना रह सकता है। 31 अगस्त के बाद एक बार फिर से झमाझम बारिश का दौर आरभ हो सकता है। गुरुवार को बौछार पड़ सकती है।

Heavy Rain, Weather

शहर में बुधवार को सुबह बूंदाबांदी के बाद वर्षा नहीं हुई। धूप खिलने से तापमान भी बढ़ा। अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य था। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी सामान्य रहा। सीजन की कुल वर्षा का आंकड़ा 43.17 इंच पर स्थिर है।

Heavy Rain : दो दिन बाद बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 29 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से 30 अगस्त से प्रदेश में एक बार फिर झमाझम वर्षा का दौर शुरू हो सकता है। वर्तमान में गहरा कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी गुजरात पर बना हुआ है। इसके चलते जबलपुर संभाग के जिलों में हल्की वर्षा की ही संभावना है।

Updated on:
29 Aug 2024 01:30 pm
Published on:
29 Aug 2024 11:57 am
Also Read
View All

अगली खबर