Heavy rainfall : मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के चलते जबलपुर सहित सभाग के जिलों में वर्षा का क्रम जारी है। शनिवार को जबलपुर में सुबह से रात तक रुक-रुककर वर्षा की रिमझिम फुहार चलती रही। बीच-बीच में कुछ जगह बारिश भी हुई।
Heavy rainfall : मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के चलते जबलपुर सहित सभाग के जिलों में वर्षा का क्रम जारी है। शनिवार को जबलपुर में सुबह से रात तक रुक-रुककर वर्षा की रिमझिम फुहार चलती रही। बीच-बीच में कुछ जगह बारिश भी हुई। दिन भर की फुहारों से तापमान नीचे गिरा और मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार,रविवार को भी जबलपुर सहित सभाग के जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। जबलपुर में भारी बारिश के आसार हैं। फिलहाल 26 अगस्त तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।
शनिवार को अधिकतम तापमान गिरकर 28 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम था। रात का न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री दर्ज हुआ। यह भी सामान्य से एक डिग्री कम था। हवा में नमी 98 फीसदी दर्ज की गई। दिन भर में कुल आठ मिमी बारिश के साथ सीजन में कुल वर्षा का आंकड़ा 940.1 मिमी (37.01 इंच) पहुंच गया।
मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में मानसून ट्रफ़, सूरतगढ़, रोहतक, फतेहगढ़, गया, दीघा से होकर दक्षिण-पूर्व दिशा में उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। पश्चिम बंगाल के गंगा क्षेत्र और संलग्न बांग्लादेश के ऊपर, ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और निकटवर्ती क्षेत्रों के ऊपर, ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। पश्चिम राजस्थान और निकटवर्ती क्षेत्रों के ऊपर, ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। इन सिस्टम के चलते समुद्र से हवा में नमी आ रही है। ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों एवं उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर निन दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।