जबलपुर

बारिश की चेतावनी: मप्र में फिर बन रहा सिस्टम, यहां हो रही झमाझम बारिश- देखें वीडियो

बादल उमड़े, बूंदाबांदी से बढ़ी उमस और चिपचिपी गर्मी  

less than 1 minute read
Sep 20, 2020
रविवार को बारिश

जबलपुर। प्रदेश में एक बार फिर से बादलों ने डेरा डाल लिया है। जिससे बारिश का सिस्टम एक बार फिर सक्रिय हो गया है। रविवार को जबलपुर समेत आसपास के जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार जबलपुर में पिछले एक हफ्ते से बादलों का आना जाना लगा है। इससे न केवल उमस बढ़ी बल्कि धूप भी चुभ रही थी। शनिवार रात से मौसम में बदलाव आया और रविवार को सुबह से बादल बरस गए हैं। देर रात तक तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है।

शहर में शनिवार को हल्के काले बादल उमड़ें। बादलों की आवाजाही से धूप कम हुई। इससे तापमान में कमी आई। लेकिन बूंदाबांदी किए बिना सिर्फ मंडरा रहे बादलों से उमस और चिपचिपी गर्मी बनी रही। लगातार चिपचिपी गर्मी वाला मौसम अब बेचैन कर रहा है। मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा बना रहा। न्यूनतम तापमान करीब डेढ़ डिग्री लुढककऱ 24.4 डिग्री सी दर्ज हुआ। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 80 प्रतिशत और शाम को 71 प्रतिशत थीं।

Published on:
20 Sept 2020 12:32 pm
Also Read
View All