जबलपुर

Higher education: कॉलेजों में UG Course की 35 फीसदी सीटें खाली, देखें पूरा गणित

Higher education: कॉलेजों में UG Course की 35 फीसदी सीटें खाली, देखें पूरा गणित, तीसरे चरण से आस: 25 हजार में से 16 हजार सीट पर ही लिया प्रवेश
2 min read
• •
Updated: 3 Aug 2024, 5:46 PM IST
Higher education
Higher education

Higher education: जिले के यूजी कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया की चाल धीमी है। अभी 35 फीसदी सीट खाली रह गई हैं। प्रवेश प्रक्रिया के दो चरण पूरे होने के बाद एक भी कॉलेज में छात्रों का सौ फीसदी प्रवेश नहीं हो सका है। इस तरह के हालात प्रदेश के अन्य जिलों में भी बने हैं। उच्च शिक्षा विभाग इन सीटों को भरने के लिए तीसरे राउंड में जोर लगाएगा। Higher education इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू कर दी गई। यह आगामी सोमवार तक चलेगी। जिले के कॉलेजों में 25 हजार सीट हैं जिसमें से 16 हजार सीट पर प्रवेश हुआ है।

Higher education: तीसरे चरण से आस: 25 हजार में से 16 हजार सीट पर ही लिया प्रवेश

Higher education: जिले का गणित

45 कॉलेज
25 हजार सीट यूजी में
17 हजार सीट पर प्रवेश

Higher education: काउंसलिंग का शेड्यूल

5 अगस्त तक पंजीयन प्रक्रिया
2 से 5 अगस्त दस्तावेजों का सत्यापन
7 अगस्त सीट आवंटन प्रक्रिया
10 अगस्त प्रवेश शुल्क का भुगतान

Higher education: सीएलसी राउंड शुरू

कॉलेज प्रशासन को उम्मीद है कि कॉलेज लेवल काउंसलिंग की प्रक्रिया के तीसरे चरण में इन सीटों को भरा जा सकेगा। अभी तक उच्च शिक्षा विभाग द्वारा ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया आयोजित कराई जा रही थी। न्यू एजुकेशन पॉलिसी के तहत छात्रों को प्रवेश के दौरान मुख्य विषयों के साथ ही मेजर, माइनर, इलेक्टिव जैसे विषयों का भी चयन करना पड़ता है।

Higher education: सरकारी कॉलेज में भी यही हाल, सभी संकाय में प्रवेश का इंतजार

जानकारी के अनुसार शासकीय पीएमश्री महाकौशल आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज में 1067 सीट में से 900 सीट पर प्रवेश हुआ है। शासकीय होम साइंस कॉलेज में 1180 सीट में से 850 सीट, ऑटोनॉमस साइंस कॉलेज में 1200 सीटों में से 800 सीट और शासकीय मानकुंवर बाई कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय में 900 सीट में से 830 सीट पर प्रवेश हुआ है।