जबलपुर

business में profit चाहिए तो बनें मेहनती, sawan month में किस्मत दे रही है साथ: horoscope today

business में profit चाहिए तो बनें मेहनती, sawan month में किस्मत दे रही है साथ: horoscope today

2 min read
Jul 14, 2020
horoscope today, 14 july sawan month zodiac prediction

मेष- दिनचर्या में बदलाव लाएं। यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। संतान पर ध्यान रखने की जरूरत है। व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यक है।
वृषभ- दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की आशंका कम है। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। कॅरियर में निराश न हों, समय बदलेगा।
मिथुन- आपके काम करने के तरीकों में सुधार की जरूरत है। आज धनागमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
कर्क- कार्यस्थल पर स्थिति आपके पक्ष में बनेगी। परिवार में बुजुर्गों को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर पर शांति बनाए रखें।
सिंह- अपने पराये में फर्क समझें। दिनचर्या नियंत्रित रखें। बोलने से पहले विचार करें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। दूसरों में निजी मामलो में बोलना बंद करें।
कन्या- कम बोलें, अच्छा बोलें। शत्रु भी प्रशंसा करेंगे। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।
तुला- सोच के परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा।
वृश्चिक- नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका है। पुराने रोग उभरने की संभावना है। संभल कर रहें।
धनु- दिन चिंताजनक व्यतीत हो रहे हैं। मानसिक पीड़ा हावी रहेगी। पर इष्ट बल पर मजबूत रखें। आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। संतान के स्वास्थ में सुधार होगा।
मकर- दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग हैं। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग हैं, श्वास से संबंधित रोग से ग्रसित रह सकते हैं।
कुम्भ- समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा। सुख शांति चाहते हो तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा, मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं।
मीन- अपने आप पर विश्वास रखें, दूसरों के भरोसे न रहें। आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है। सजग रहें, सतर्क रहें। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। स्वास्थ्य ठीक होगा। व्यय बढ़ेंगे।

Published on:
14 Jul 2020 10:12 am
Also Read
View All