जबलपुर

Army Base Workshop में बोफोर्स तोप का एक टन वजनी क्रेडिल गिरा, कर्मचारी की मौत

बोफोर्स के बैरल को संचालित करने वाले क्रेडिल बॉडी पार्ट को जिस सपोर्ट सिस्टम में रखा गया था, वह अचानक हिल गया और असंतुलित होकर काम में लगे कर्मचारी ऐश्वर्य सिन्हा पर गिर गया।

2 min read
Oct 06, 2024
Army Base Workshop

Army Base Workshop : आर्मी बेस वर्कशॉप में शनिवार हुए बड़े हादसे में बोफोर्स तोप की मरम्मत कर रहे कर्मचारी की चपेट में आने से मौत हो गई। सेना ने जांच के लिए समिति का गठन किया है। वहीं, पुलिस भी मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

Army Base Workshop : जानकारी के अनुसार 506 आर्मी बेस वर्कशॉप में बोफोर्स की मरम्मत का काम चल रहा है। इसमें लगे कर्मचारी तोप के पुर्जे खोलकर अलग रख रहे थे। वहीं, बोफोर्स के बैरल को संचालित करने वाले क्रेडिल बॉडी पार्ट को जिस सपोर्ट सिस्टम में रखा गया था, वह अचानक हिल गया और असंतुलित होकर काम में लगे कर्मचारी ऐश्वर्य सिन्हा पर गिर गया। उन्हें गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां दोपहर बाद उनकी मौत हो गई।

Army Base Workshop : पूर्ण वित्तीय और नैतिक समर्थन देने का आश्वासन

सेना के हेडक्वार्टर एमबी एरिया के अनुसार डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद, घायल को नहीं बचाया जा सका। वर्कशॉप के कमांडेंट ने सिन्हा के समर्पण एवं भारतीय सेना के प्रति उनके योगदान की सराहना की। साथ ही दिवंगत के परिवार को पूर्ण वित्तीय और नैतिक समर्थन देने का आश्वासन दिया।

Army Base Workshop : घट रही कर्मचारियों की संख्या

इधर इस घटना में कर्मचारी संगठनों में आ₹ोश है। 506 आर्मी बेस वर्कशॉप प्रतिरक्षा मजदूर संघ के महामंत्री अतुल साहू ने आरोप लगाया कि वर्कशॉप में कर्मचारियों की संख्या कम हो रही है, काम का दबाव है। कई बार नई भर्तियों की मांग उठाई गई लेकिन भर्ती नहीं हो रही है। पहले एक तोप की मरम्मत के लिए 8 से 10 कर्मचारी रहते थे, आज हालात यह हैं कि दो से तीन कर्मचारी यह काम कर रहे है। यूनियन की मांग है कि वर्कशॉप प्रबंधन को घटना की जांच के लिए परिवार को उचित सहायता एवं एक सदस्य को अविलंब अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जाए।

Army Base Workshop : तकनीशियन थे ऐश्वर्य

बताया गया है कि ऐश्वर्र्य आर्मी बेस वर्कशॉप के कुशल तकनीशियन थे। कर्मचारियों की मदद से उन्होंने बोफोर्स के पार्ट्स को खोलकर अलग किया था। ओवरहालिंग के लिए बैरल सहित दूसरे पार्ट को हटा दिया गया था। किसी भी तोप का क्रेडिल उसके बैरल को संभालने वाला बेस होता है, उसी पर पूरा वजन टिका होता है। उसे सपोर्ट सिस्टम में रखा गया था। लेकिन असंतुलन की वजह से यह हादसा हो गया। कांचघर लालमाटी निवासी दिवंगत कर्मचारी की पत्नी, एक बेटा और बेटी के अलावा माता-पिता हैं। इस घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में हैं।

Updated on:
06 Oct 2024 01:24 pm
Published on:
06 Oct 2024 01:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर