जबलपुर

सड़क पर यूं लहराई बड़े अफसर की कार कि मच गया कोहराम

तिलवारा पुलिस ने जब्त की लक्जरी गाड़ी

2 min read
horrible accident in Jabalpur

जबलपुर। लक्जरी कार में मप्र शासन लिखा हुआ था। यह कार तिलवाराघाट के समीप सड़क पर ऐसी लहराई कि कोहराम मच गया। कई लोग हादसे के शिकार होते-होते बचे। तिलवाराघाट से पहले उसने एक वाहन को टक्कर भी मार दी। पार्षद के पति और उनके सहयोगियों ने गाड़ी रुकवा कर चालक को तिलवारा पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने चालक का एमएलसी कराने के बाद छोड़ दिया। जबकि गाड़ी जब्त कर ली। बताया गया है कि यह वाहन सेंट्रल एक्साइज विभाग में अटैच है।

पार्षद के परिचित को मारी टक्कर
पुलिस के अनुसार त्रिपुरी चौक निवासी राजू सुबह 11 बजे वाहन एमपी 20 सीएफ 9468 लेकर निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक लापरवाही से वाहन लहराते हुए चला रहा था। कई लोगों के वाहन में टक्कर भी लगी। चालक तिलवाराघाट से पहले निजी स्कूल के सामने पहुंचा तो त्रिपुरी वार्ड के पार्षद के पति हृदेश राजपूत और उनके सहयोगी के वाहन को टक्कर मार दी। हृदेश ने वाहन रुकवाया और चालक राजू को पकड़ा तो वह नशे में था। उसकी टक्कर से बाल-बाल बचे लोगों ने उसकी पिटाई भी कर दी। घटना की सूचना पाकर तिलवारा पुलिस पहुंची और उसे अपने साथ एमएलसी कराने ले गई। पुलिस के अनुसार वाहन का ड्राइवर नशे में धुत पाया गया। उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इधर गई एक की जान
पाटन थानांतर्गत खमदेही चौराहे के पास शनिवार रात तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी। हाइवा पर जीजा-साले सवार थे। हादसे में जीजा की मौत हो गई। गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज किया। पुलिस के अुनसार देवरी सरइया निवासी दिनेश बसोर जीजा किसरोद शहपुरा निवासी गोलू ठाकुर (28) के साथ बाइक से किसरौद जा रहा था। रात 9.30 बजे खमदेही चौराहे के पास मुख्य रोड पर हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी। दिनेश उछल कर रोड के बाएं तरफ और गोलू दाएं तरफ गिर गया। दिनेश 10 मिनट तक बेहोश रहा। होश में आया, तो देखा कि उसके जीजा गोलू ठाकुर के सिर से हाइवा का पहिया गुजर चुका था। उसकी मौत हो गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें

जीजा की पहली फिल्म ‘लवयात्री’ की स्क्रीनिंग से गायब रहे सलमान, देखें वीडियो
Published on:
07 Oct 2018 09:30 pm
Also Read
View All