जबलपुर

MP corona cases: जबलपुर में कोरोना से 55 की मौत, 2573 पहुंची संक्रमितों की संख्या

जबलपुर में कोरोना से 55 की मौत, 2573 पहुंची संक्रमितों की संख्या

3 min read
Aug 18, 2020
137 corona patients found in two days in bhilwara

जबलपुर। शहर में एक व्यक्ति की फिर कोरोना से मौत हुई। 88 नए पॉजिटिव केस मिले। गोराबाजार निवासी 74 वर्षीय महिला 13 अगस्त को कोविड-19 पॉजिटिव मिली थीं। कोई लक्षण नहीं होने पर होम आइसोलेट थीं। सांस लेने में अचानक समस्या होने पर 16 अगस्त को मेडिकल में भर्ती किया गया। उपचार के दौरान 16 अगस्त को मौत हुई।
सोमवार को 844 कोरोना संदिग्धों के नमूने की रिपोर्ट में 88 पॉजिटिव मिले। इनमें ज्यादातर पूर्व संक्रमितों के सम्पर्क में आए व्यक्तिहैं। कुछ अननोन हिस्ट्री के केस भी मिले हैं। 88 नए कोविड पॉजिटिव केस साथ जिले में संक्रमितों का आंकड़ा ढाई हजार पार कर गया। अभी तक कुल 2573 व्यक्तिसंक्रमित मिले हैं। 90 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर सोमवार को डिस्चार्ज हुए। जिले में अभी तक 1758 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। 55 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। 760 एक्टिव केस हैं।

कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों में से अधिकांश की डिटेल
कोरोना संक्रमित इन व्यक्तियों में एमआईजी शिवनगर निवासी 29 वर्षीय पुरुष, बोस कॉलोनी रामपुर निवासी 80 वर्षीय वृद्ध महिला,60 वर्षीय पुरुष और 30 साल की महिला, चौधरी मोहल्ला रामपुर निवासी 40 वर्षीय महिला, गुलौआ फाटक कमला नेहरू नगर निवासी 30 वर्षीय पुरुष, कोतवाली बाजार के पास तमरहाई चौक निवासी 27 वर्षीय महिला, आलोक टॉवर कटंगा निवासी 60 वर्षीय महिला, शास्त्री नगर निवासी 63 वर्षीय पुरुष, गंगानगर गढ़ा निवासी 38 वर्षीय महिला, शांतिनगर निवासी 62 वर्षीय महिला, बिलहरी निवासी 65 वर्षीय पुरूष, गुलमोहर अपार्टमेंट तैय्यब अली चौक निवासी 66 बर्षीय पुरूष, फूटाताल निवासी 30 वर्षीय पुरुष, दमोहनाका निवासी 70 और 61 बर्षीय पुरूष, ग्राम जमुनिया निवासी 61 वर्षीय पुरुष, लालमाटी काँचघर निवासी 24 वर्षीय युवक, समदड़िया ग्रीन सिटी के पास आईटीआई निवासी 18 साल की युवती और 12 साल का बालक, एमआईजी क्षितिज मॉडल स्कूल के सामने धनवंतरी नगर निवासी 47 वर्ष की महिला और 11 साल का बालक, गली नम्बर पांच समदड़िया ग्रीन सिटी माढ़ोताल निवासी 58 वर्षीय महिला, 35 साल का पुरूष और 3 वर्ष का बालक, कैलाश नगर स्कूल के पास सिद्धबाबा निवासी 31 वर्षीय पुरुष, शारदानगर करिया पाथर निवासी 35 वर्ष की महिला और 7 साल की बालिका, झण्डा चौक निवासी 26 बर्षीय युवती, सरकारी कुआँ शीतलामाई निवासी 22 वर्षीय युवती, गुजराती कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय बालक और 59 वर्ष की महिला, इंदिरा नगर हाईस्कूल के पास गुप्तेश्वर निवासी 42 वर्षीय महिला और 45 वर्षीय पुरुष, सेंट्रल जेल जबलपुर निवासी 49 वर्षीय पुरुष, महावीर कम्पाउंड सदर निवासी 42 वर्षीय पुरुष, मण्डला रोड पोस्ट ऑफिस बिलहरी निवासी 16 वर्ष की बालिका और 23 वर्षीय युवती, सेंट्रल जेल के पीछे ललित कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय महिला, सूपाताल दरगाह रोड निवासी 19 वर्षीय युवक, झिरिया केंट सदर निवासी 33 एवं 40 वर्षीय महिला, 72 साल की वृद्धा और 48 वर्षीय पुरुष, गली नम्बर तेईस सदर निवासी 55 वर्षीय पुरुष, 40 वर्षीय महिला और 3 साल की बालिका, साठिया कुआँ सराफा वार्ड निवासी 61 वर्षीय पुरुष, हेमंत नगर कुदवारी अमखेरा निवासी 48 वर्षीय पुरुष, पुरानी बस्ती कजरवारा निवासी 30 वर्षीय पुरुष, कृषि उपज मंडी के पीछे रहने वाला 48 वर्षीय पुरूष, सत्य अशोका होटल के पास पितृ छाया निवासी 51 वर्षीय पुरुष, पीली कोठी ग्राउंड क्राइस्टचर्च स्कूल निवासी 32 वर्षीय महिला, रामदरबार मन्दिर गंगासागर मार्ग निवासी 38 वर्षीय पुरुष, हनुमान मंदिर के पास गोकलपुर निवासी 64 वर्षीय पुरुष, गोरखपुर थाना के पीछे रतन कॉलोनी निवासी 66 वर्षीय पुरुष और 63 साल की महिला, सरकार क्वार्टर सदर निवासी 43 वर्षीय महिला, सिंघई स्टेट कॉलोनी दीक्षितपुरा निवाडग़ंज निवासी 38 वर्षीय पुरुष, सरस्वती कॉलोनी चेरीताल निवासी 47 वर्षीय पुरुष, शुक्ला नगर गढ़ा निवासी 29 वर्षीय महिला, कालीमंदिर के पास उपरैनगंज निवासी 32 वर्षीय पुरुष, नेपियर टाउन शास्त्री ब्रिज निवासी 50 वर्षीय पुरुष, एमआईजी हाउसिंग कॉलोनी केरला भवन निवासी 74 वर्षीय पुरुष, गोहलपुर निवासी 70 साल की वृद्धा, हनुमानताल निवासी 55 वर्षीय पुरुष तथा पवनसुत अपार्टमेंट नर्बदा रोड निवासी 33 वर्षीय पुरूष शामिल है ।

Published on:
18 Aug 2020 12:37 pm
Also Read
View All