जबलपुर

दर्दनाक दास्तां: 3 दिन तक रखा रहा पति का शव फिर पत्नी ने किया ये… देखें वीडियो

टीबी से पीडि़त था पति, अस्पताल में हुई मौत, पैसों की कमी के कारण मरचुरी में रखी रही लाश
2 min read
• •
Updated: 21 Feb 2018, 6:37 PM IST
human interest story for husband's dead body kept for three days,human story,Angels in Human story,human story news,human story in hindi,human story,jabalpur human story,human story in jabalpur,the Full human Story,best human story,best human interest stories,human interest stories india,Jabalpur,
human interest story for husband's dead body kept for three days

जबलपुर। गरीबी लोगों को किस कदर बेबस कर देती है। इसका एक और जीवंत उदाहरण मंगलवार को विक्टोरिया अस्पताल परिसर पर सामने आया तो लोगों की आंखें छलक आयीं। दरअसल यह मामला सुहाग के उजडऩे से जुड़ा था। पति की मौत पर एक महिला फूट-फूटकर रो रही थी। उसके खाली हाथ बार-बार खुद की छाती को पीट रहे थे। पश्चाताप और मजबूरी यह थी कि उसके पास पति के शव को दफन करने तक का इंतजाम नहीं था। एक तो मांग का सिंदूर उजडऩे का गम, दूसरी तरफ आर्थिक तंगी उसे हर पल रुला रही थी। हालांकि बाद में फरिश्तों के रूप में गरीब नवाज कमेटी के युवा पहुंचे। महिला को सहारा दिया। उसे ढाढस बंधाया और फिर उसके पति का अंतिम संस्कार भी कराया।

जानकार सूत्रों के अनुसार नई बस्ती निवासी ५० वर्षीय महेश कोरी यहां विक्टोरिया अस्पताल के ओपन वार्ड में १५ फरवरी को भर्ती हुआ था। वह टीबी से पीडि़त था। १७ फरवरी को महेश की मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने दिन भर इंतजार किया, लेकिन महेश के शव को लेने के लिए कोई नहीं आया। अस्पताल प्रबंधन ने शव को मरचुरी में रखा दिया। तीन दिन तक जब कोई दावेदार नहीं आया तो रांझी थाना पुलिस को जानकारी दी गई। रांझी पुलिस ने अपने स्तर पर छानबीन के बाद गरीब नवाज कमेटी के सैयद इनायत अली को पूरा वाकया बताया और शव को दफनाने का आग्रह किया।

इनायत और उनके साथी महेश के परिजनों की खोज में जुट गए। अंतत: उन्होंने रांझी नई बस्ती में उसकी पत्नी सिया बाई कोरी को खोज लिया। वे उसके घर पहुंचे तो हालात देखकर दंग रह गए। घर में एक वक्त के खाने तक का इंतजाम नजर नहीं आया। टीम के सदस्यों ने पूछताछ की तो सिया बाई ने कहा कि उसके पास किराया के लिए पैसे नहीं थे। इसलिए विक्टोरिया अस्पताल नहीं जा पायी। उसे पति की मौत की जानकारी नहीं थी।

कमेटी के युवाओं ने सिया बाई को सहारा दिया और वे उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। सिया बाई ने जैसे ही पति के शव को देखा वह फूटकर रो पड़ी। उसके आंसुओं में गरीबी का दर्द था। टीम के युवाओं ने उसे भरोसा दिलाते हुए आपस में चंदा करके राशि एकत्रित की और महिला के हाथों से ही रानीताल मुक्तिधाम में उसके पति का अंतिम संस्कार कराया। इस नेक काम में इनायत के साथ मो. इमरान रियाज अली, शौकत, मजहर अली, दीपक निगम, रोहित सोनकर, आशना, शबनम खान आदि ने सहयोग किया।

सिया बाई ने रोते हुए बताया कि उसका एक बेटा है, जो कई दिन से लापता है। शायद वह मजदूरी करने के लिए शहर से बाहर चला गया है। पति महेश शादी पार्टी में वेटर का काम करता थे। वह भी पिछले दो साल से बीमार थे। सिया बाई घरों में काम करके जैसे-तैसे उदर पोषण कर रही है। उसके पास जितनी भी जमा पूंजी थी। वह सब पति के इलाज में खर्च हो गई। अब पास में सिवाय आंसुओं के कुछ नहीं बचा है। समिति के सदस्यों ने उसे मदद का भरोसा दिलाया।

Published on: