जबलपुर

मौसम : अलसुबह कड़ाके की ठंड, रातें भी हुईं धुंध से सराबोर- देखें वीडियो

मौसम : अलसुबह कड़ाके की ठंड, रातें भी हुईं धुंध से सराबोर- देखें वीडियो

less than 1 minute read
Dec 30, 2020
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में पछुआ हवायें चलने का अलर्ट जारी किया है

जबलपुर। शहर में बुधवार की सुबह धुंध के साथ हुई। अलसुबह कड़ाके की ठंड का अहसास हुआ। धूप देर से निकली है लेकिन धुंध के कारण सूरज छिपा हुआ नजर आ रहा है। ठंडी हवाओं के चलते लोग कम ही बाहर नजर आ रहे हैं। घरों में भी ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में जोर की ठंड पड़ेगी, कोहरे के साथ ओस भी खूब पडऩे की संभावना है।

सुबह छाई धुंध, देर से निकली धूप

वहीं मंगलवार को दिन में अच्छी धूप खिली। हालांकि उत्तरी हवा के कारण ठंडक रही। दोपहर को धूप में लोगों को ठंड से राहत मिली। दिन का अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री दर्ज हुआ। सुबह आद्र्रता 83 फीसदी दर्ज हुई। शाम को आद्र्रता 64 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। चार किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तरी हवा चली। मौसम विभाग ने मौसम शुष्क रहने की सम्भावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले कुछ दिन में ठंड जोर पकड़ सकती है। हर साल जनवरी के महीने में पूरे जबलपुर अंचल में शीत लहर के कारण कड़ाके की ठंड पड़ती है।

Updated on:
30 Dec 2020 12:48 pm
Published on:
30 Dec 2020 12:42 pm
Also Read
View All