पहाड़ी राज्यों से आ रही सर्द हवा से कांपेगा मप्र, गुनगुनी लग रही धूप
जबलपुर। पहाड़ी राज्यों से आयी सर्द हवा से गुरुवार की सुबह ठंड रही। पारा लुढकऩे के साथ सामान्य से नीचे बना रहा। सुबह लोग घूमने निकले, तो ठंडी हवा चुभी। उत्तरी हवा मौसम में ठंड घोलती रही। उसके बाद अरब सागर की ओर से आकर हवा मिलने लगी। इन पश्चिमी हवा से ठंड कमजोर पड़ गई। दोपहर में धूप तेज होते ही पारा ऊपर की ओर चढऩे लगा। तापमान सामान्य से ऊपर चला गया। ठंड का अहसास कम हो गया।
गुरुवार को सुबह के समय चली उत्तरी हवा से तापमान में गिरावट आई। बुधवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस था। यह गुरुवार को 4.2 डिग्री लुढककऱ 8.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। सामान्य से एक डिग्री नीचे बना रहा। पूर्वान्ह के बाद हवा की दिशा बदलने से पारे की चाल में अंतर आया। बुधवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री था। यह गुरुवार को 1.6 डिग्री बढकऱ 27.4 डिग्री हो गया। आद्र्रता सुबह के समय 78 प्रतिशत और शाम को 41 प्रतिशत थी। प्रदेश में बुधवार रात सबसे कम तापमान रतलाम में पांच डिग्री रेकॉर्ड हुआ।
मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार गुरुवार को औसतन दो किमी प्रतिघंटा की गति से उत्तर-पश्चिम हवा चली। सुबह के समय उत्तरी हवा के कारण तापमान में गिरावट हुई। पूर्वान्ह से हवा की दिशा बदलकर पश्चिमी हो गई। इससे तापमान में परिर्वतन के साथ मौसम प्रभावित हुआ।