IMD Weather पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने और हवा का रुख उत्तरी होने पर तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। फिर कड़ाके की ठंड़ पड़ना शुरू हो जाएगी। 12 जनवरी तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है।
IMD Weather Update : उत्तर भारत मे सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से ठंड से थोड़ी राहत मिली है। सोमवार को जबलपुर में हल्के बादल छाए। इससे रात व दिन में तापमान चार डिग्री से अधिक बढ़ा। दिन में चटक धूप के चलते ठंड गायब रही। सुबह कोहरा भी नजर नहीं आया। मौसम विभाग की मानें, तो मंगलवार से शहर सहित सभाग के जिलों में ठंड का दूसरा दौर दिख सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने और हवा का रुख उत्तरी होने पर तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। फिर कड़ाके की ठंड़ पड़ना शुरू हो जाएगी। 12 जनवरी तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार जमू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फबारी होने से सर्द हवा आ रही है। आने वाले दिनों में हवा की रतार और तेज होगी। इससे ठंड का असर बढ़ जाएगा। अगले 48 घंटे में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। दिन-रात के पारे में गिरावट होगी।
10 जनवरी को उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है। इसका असर जबलपुर सभाग सहित पूर्वी मप्र में भी दिखेगा। अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय होने वाली मौसम प्रणालियों के असर से दिसंबर की तरह जनवरी में भी कहीं-कहीं बादल छाने के साथ बारिश की सभावना है।
सोमवार को दिन में सूर्य चमकने के चलते अधिकतम तापमान में 4.6 डिग्री की बढ़त हुई। अधिकतम तापमान 22.8 से बढ़ कर 27.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। रविवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री था। यह सोमवार को चार डिग्री बढ़कर 12.0 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक था।