24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jabalpur Airport: साल के अंत में दोगुनी हुई फ्लायर्स की संख्या, फिर भी नहीं बढ़ी उड़ानें

Jabalpur Airport : सामान्य दिनों में जबलपुर एयरपोर्ट से आठ से नौ सौ फ्लायर्स उड़ान भरते थे। इन दिनों यह ग्राफ 14 सौ तक पहुंच चुका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 25 Dec 2024, 3:03 PM IST

Jabalpur's world class railway station will be built like an airport in 550 crores

Jabalpur's world class railway station will be built like an airport in 550 crores

Jabalpur Airport: साल के अंत में फ्लायर्स की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा दो गुना हो गई है। सामान्य दिनों में जबलपुर एयरपोर्ट से आठ से नौ सौ फ्लायर्स उड़ान भरते थे। इन दिनों यह ग्राफ 14 सौ तक पहुंच चुका है। इसके बावजूद जबलपुर से नई उड़ानें शुरू नहीं हो सकी हैं। इस कारण फेयर में भी जमकर उछाल आया है।

Jabalpur Airport: रोजाना 800 से 14 सौ यात्री कर रहे हवाई यात्रा

Jabalpur Airport: नए साल के शुरुआती एक सप्ताह तक फेयर अधिक ही रहेगा। पुणे, कोलकाता समेत देश के अन्य शहरों में हवाई यात्रा करने वालों को या तो कनेक्टिंग लाइट लेनी पड़ रही है या फिर वे जबलपुर से नागपुर, इंदौर और भोपाल की यात्रा ट्रेन या कार से कर रहे हैं।

Jabalpur Airport: पहले से बुकिंग

दरअसल दिसबर के दूसरे से आखिरी सप्ताह तक शहर से बाहर जाने का प्लान लोगों ने बना रखा था। पहले से लाइट्स में सीट बुक कराने पर काफी कम फेयर लगा। अब किराया सात से 10 हजार रुपए तक हो गया है। दिसबर के आखिर दिनों में फेयर 12 हजार से भी अधिक पहुंचने की संभावना है।

Jabalpur Airport: जबलपुर से उड़ान

  • जबलपुर-दिल्ली-जबलपुर
  • जबलपुर-मुंबई-जबलपुर
  • जबलपुर-हैदराबाद-जबलपुर
  • जबलपुर-इंदौर-जबलपुर
  • जबलपुर-बिलासपुर-जबलपुर
  • जबलपुर-भोपाल-जबलपुर