जबलपुर

कोरोना वायरस से बचने के लिए योग और मेडिटेशन का लें सहारा, अपनाएं ये टिप्स

कोरोना : मेडिटेशन से इम्यून सिस्टम मजबूत कर रहे लोग
less than 1 minute read
Jun 01, 2020
Yoga Benefits During Covid-19 Lockdown
Covid-19 Lockdown: लॉकडाउन में कितना फायदेमंद है योगाभ्यास, जानिए ​विशेषज्ञ की राय

जबलपुर. मेडिटेशन...आज इस नाम से सभी वाकिफ हैं। खासकर कोरोना काल में इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए शहर के लोग मेडिटेशन का सहारा ले रहे हैं। इससे दिल और दिमाग बैलेंस रखने में भी मदद मिलती है। बदलती लाइफ स्टाइल के कारण लोगों में टेंशन की प्रॉब्लम सबसे ज्यादा देखी जा रही है। इसके कारण लोगों का रूटीन भी गड़बड़ा गया है। लाइफ को हैप्पी बनाने के लिए मेडिटेशन ही काम आ रहा है। आज वल्र्ड मेडिटेशन है। आइए जानते हैं कि किस तरह से मेडिटेशन लाइफ में परिवर्तन करने का काम कर रहा है।

ध्यान के नियम जरूरी
योगाचार्यों का कहना है कि ध्यान के लिए नियमों का होना बेहद जरूरी है। इसके लिए सुबह का 4 बजे और शाम के 4 बजे का समय बेस्ट होता है। इसके साथ ही इसके लिए शांत जगह का होना आवश्यक है। अभ्यास के समय खाली पेट होना भी मायने रखता है। कम्फर्टेबल कपडों का होना भी जरूरी होता है। ध्यान करते समय चेहरे पर हल्की मुस्कान का होना भी अधिक जरूरी होता है। बैठकर ध्यान करते वक्त आंखें बंद करने से मन भटकाव की स्थिति नहीं बनती।

मेडिटेशन के फायदे ही फायदे
मेडिटेशन को अपनाकर लोग जीवन में कई परिवर्तन कर रहे हैं। इससे जहां उनके जीवन से तनाव गायब हो रहा है, वहीं उन्हें मानसिक रूप से स्वस्थ रहनेे में मदद भी मिल रही है। मेडिटेशन के कारण चिड़चिड़ाहट भी दूर होती है। मेडिटेशन से फोबिया संबंधी समस्याएं भी हल हो रही हैं।

Published on:
01 Jun 2020 11:11 am