जबलपुर

देश के संकट काल में इन कर्मचारियों ने की बेमियादी हड़ताल की घोषणा, जानें क्या है वजह

-केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलित हैं ये कर्मचारी
less than 1 minute read
Aug 05, 2020
ऑर्डनेंस फैक्ट्री (फाइल फोटो)
ऑर्डनेंस फैक्ट्री (फाइल फोटो)

जबलपुर. केंद्र सरकार की नीतियों को गलत ठहराते हुए देश के संकट काल में सुरक्षा संस्थानों से जुड़े देश भर के डिफेंस इंप्लाइज ने अनिश्चित कालीन हड़ताल का ऐलान किया है। इस संबंध में सभी ऑर्डनेंस फैक्ट्री यूनियन ने फैक्ट्री प्रबंधन को हड़ताल का नोटिस सौंप दिया है।

ऑल इंडिया डिफेंस एम्पलाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएन पाठक ने बताया की रक्षा विभाग की तीनों फेडरेशन द्वारा जारी किए गए संयुक्त प्रेसनोट के अनुसार ऑर्डनेंस फैक्ट्रियों के प्रस्तावित निगमीकरण का फैसला वापस लेने के मुद्दे पर रक्षा मंत्री द्वारा सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी गई। लिहाजा यूनियनों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर फैक्ट्री प्रबंधन को नोटिस सौंप दिया है। जिसमें गन कैरिज, व्हीकल, ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया, ग्रे आयरन फाउंड्री यूनियन भी शामिल है। इन सभी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के कर्मचारियों ने ऐलान किया है कि वो 12 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

ऑल इंडिया डिफेंस एम्पलाइज फेडरेशन की मांगें

- ऑर्डनेंस फैक्ट्री के प्रस्तावित निगमीकरण का फैसला वापस लिया जाए। यह विभिन्न फोरम तथा सचिव रक्षा उत्पादन के साथ 23 अगस्त 19 की बैठक के फैसले का उल्लंघन है।
- वर्तमान स्वरूप को कायम रखते हुए ऑर्डनेंस फैक्ट्रियों की दक्षता, क्षमता, उत्पादन,गुणवत्ता, जवाबदेही, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी बढ़ाने एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया जाए।
- ऑर्डनेंस फैक्ट्री बोर्ड को सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई बनाने के निर्णय को आगे नहीं बढ़ाया जाना चाहिए। कर्मचारियों के वर्तमान अधिकार एवं सुविधाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

Updated on:
05 Aug 2020 02:24 pm
Published on:
05 Aug 2020 02:24 pm