जबलपुर

कार्यकर्ताओं ने लगा दिया आड़ा झण्डा, दिन भर सरगर्म रही चर्चा

छोटी लाइन फाटक चौक पर सामने आया मामला
3 min read
• •
Updated: 15 Aug 2018, 8:52 PM IST
independence day dispute tiranga
independence day dispute tiranga

जबलपुर। छोटी लाइन फाटक चौक से गोरखपुर कटंगा की ओर जाने वाले मार्ग पर आड़ा झण्डा चर्चा का विषय बना हुआ है। यह रोड के एक तरफ से दूसरी तरफ रोड के ऊपर आड़ा लगा हुआ है। लोग इसे प्रीवेंशन आफ इंसल्ट आफ इंडियन नेशनल एम्ब्लेम एक्ट तहत गलत बता रहे हैं। बताया गया है कि यह अवैध झण्डा किसी राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने कार्यक्रम के दौरान लगाया गया है। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत भी प्रशासन से की है।


सीजे ने किया ध्वजारोहण
हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस हेमंत गुप्ता ने किया ध्वजारोहण। इस दौरान हाइकोर्ट के न्यायाधीश सहित आमजन भी मौजूद रहे। नगर निगम मुख्यालय में महापौर स्वाति गोडबोले द्वारा ध्वजारोहण किया गया। रादुविवि में कुलपति प्रो. कपिल देव मिश्र विवि मुख्य प्रशासनिक भवन के समक्ष सुबह 8 बजे ध्वजारोहण किया। नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय में कुलपति द्वारा प्रशासनिक भवन में ध्वजारोहण किया गया। इधर शक्तिभवन में पावर मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विद्युत कर्मियों के साथ उनके प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम में अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया। करमेता स्थित नए क्षेत्रीय परिवहन विभाग कार्यालय में आरटीओ ने ध्वजारोहण किया। कृषि विश्वविद्यालय स्थित जवाहर स्टेडियम में कुलपति ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कृषि महाविद्यालय में अधिष्ठाता ने ध्वज फहराया। कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में अधिष्ठाता प्रशासनिक भवन कृषि विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार ने ध्वजारोहण किया।

शहर मेंं हुए अनेक आयोजन
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहर में अनेक आयोजन हुए। महानद्दा तालाब के पास विधायक तरुण भनोत द्वारा झंडा वंदन किया गया। यहां आजादी के जश्न के रूप में विविध कार्यक्रम हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा के बीच नौकायन भी हुआ।। इसके अलावा भी नागपंचमी के संयोग पर आजादी के जश्न की रंगत हर कॉलोनी और गली-मोहल्लों तक दिखाई दी। कहीं देश भक्ति गीतों ने समां बांधा तो कहीं बच्चों के सांस्कृतिक आयोजन आकर्षण का केन्द्र रहे।


पमरे एजीएम ने फहराया तिरंगा
पश्चिम मध्य रेल के तत्वावधान में 72 वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह रेलवे स्टेडियम प्रांगण में उल्लासपूर्वक मनाया गया। सुबह 8 बजे अपर महाप्रबंधक प्रदीप कुमार द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं राष्ट्रीय गान हुआ। तत्पश्चात परेड द्वारा अपर महाप्रबंधक को सलामी दी गई। इस समारोह में रेल सुरक्षा बल के जवान, सेंट जोन्स एम्बुलेंस ब्रिगेड के सदस्य, स्काउट एवं गाइडस तथा रेलवे स्कूल के बालक एवं बालिकाएं, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। अपर महाप्रबंधक ने महाप्रबंधक सुनील सिंह सोइन का संदेश वाचन किया। संदेश वाचन के दौरान अपर महाप्रबंधक जी ने 72वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पश्चिम मध्य रेलवे के सभी कर्मचारियों, अधिकारियों एवं उनके परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी ओैर राष्ट्र के प्रति अपनी समर्पण भावना एवं कर्मचारियों को देश के प्रति समर्पित होने की इच्छा जाहिर करते हुए पश्चिम मध्य रेल की उपलब्धियों से अवगत कराया।
रेलवे स्टेडियम में ध्वजारोहण के उपरांत अपर महाप्रबंधक जबलपुर स्टेशन के समीप स्थित जागृति केयर सेन्टर (बेसहारा बच्चों का देखभाल स्थल) जो महिला कल्याण संगठन, पश्चिम मध्य रेल द्वारा संचालित है, पर भी अपर महाप्रबंधक द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जागृति केयर सेन्टर के बच्चों द्वारा देश भक्ति के ऊपर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात् बच्चों को उपहार भी प्रदान किये गये और जागृति केयर सेन्टर को 25000 रुपए की पुरस्कार की घोषणा की गई। इस मौके पर अपर महाप्रबंधक द्वारा केन्द्रीय रेल चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया साथ ही महिला कल्याण संगठन, पश्चिम मध्य रेल की सदस्याओं द्वारा अस्पताल में भर्ती मरीजो को फल एवं उपहार देकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने कि कामना की और रेल चिकित्सालय को 20000 रुपए की पुरस्कार की घोषणा की गई। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय जबलपुर में डीआरएम डॉ. मनोज सिंह ने एवं पश्चिम मध्य रेल के मुख्यालय में मुख्य कार्मिक अधिकारी जीएल मीना द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं राष्ट्रीय गान हुआ।

Updated on:
15 Aug 2018, 8:52 PM IST
Published on: