शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों समेत अन्य जगहों पर तिरंगा लहाराया जाएगा। पर्व के एक दिन पूर्व लोगों में देश प्रेम की भावना जागृत करने के उद्देश्य से पत्रिका टीम ने कालेज, स्कूल समेत अन्य जगहों पर तिरंगा अभियान चलाया, जिसमें छात्र-छात्राएं, युवा और बुजुर्ग सभी शामिल हुए। उनमें आजादी के पर्व को लेकर काफी जोश दिखा। बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव पीजी कालेज में स्वतंत्रता दिवस के पर्व को लेकर काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने अपने हाथों में तिरंगा झंड़ा लेकर खुशियां मनाई। इसके अलावा देश की सुरक्षा का संकल्प भी लिया।