जबलपुर

मप्र वीआईपी रोड़: भोपाल, इंदौर के बाद यहां बन रहीं सबसे खूबसूरत सडक़ें, हाईटेक शहरों का मिलेगा लुक

मप्र वीआईपी रोड़: भोपाल, इंदौर के बाद यहां बन रहीं सबसे खूबसूरत सडक़ें, हाईटेक शहरों का मिलेगा लुक  

2 min read
Mar 12, 2022
most beautiful roads
most beautiful roads

जबलपुर। शहर में भी अब भोपाल, इंदौर की तर्ज पर वीआइपी सडक़ बनेगी। आइटी पार्क के समीप सब स्टेशन से बरगी हिल्स तक और डुमना एयरपोर्ट से यूनिवर्सिटी तक फोर लेन सडक़ का निर्माण शुरू हो गया है। साइट खाली करने के साथ बेस व फाउंडेशन का निर्माण किया जा रहा है। इन चौड़ी-सपाट सडक़ों पर आवागमन सुगम होगा, साथ ही एलइडी लाइटिंग के साथ सेंट्रल लाइट से रात में भी दोनों मार्गों पर भरपूर उजाला होगा।

कवायद: दोनों महत्वाकांक्षी सडक़ों का बेस हो रहा तैयार
आइटी पार्क और एयरपोर्ट की सडक़ होंगी ‘वीआइपी’, दो साल में बनेंगी

अभी शाम होते ही दोनों सडक़ों पर अंधेरा छा जाता है। एयरपोर्ट मार्ग की लाइट तो अधिकतर समय खराब रहती है। बिजली विभाग के सब स्टेशन और आइटी पार्क से होते हुए बरगी हिल्स में तिलवारा पहुंच मार्ग तक दो किलोमीटर लम्बी सडक़ का निर्माण दो साल में पूरा होगा। स्मार्ट सिटी के तहत इस सडक़ का निर्माण हो रहा है। सडक़ के दोनों ओर फुटपाथ के साथ इसे आकर्षक बनाने के लिए लैंडस्केपिंग भी की जाएगी।

बढ़ा वीआइपी मूवमेंट
डुमना एयरपोर्ट से महानगरों की कनेक्टिविटी बढऩे से इस मार्ग पर वीआइपी मूवमेंट ज्यादा रहता है। लम्बे समय से इस सडक़ के चौड़ीकरण की मांग उठ रही थी। अब पीडब्ल्यूडी की ओर से सडक़ का निर्माण किया जा रहा है। सडक़ के दोनों ओर चार किमी क्षेत्र में वन्यजीवों का विचरण ज्यादा रहता है। उनकी सुरक्षा के लिए 11 अंडरपाथ बनाए जा रहे हैं। इस क्षेत्र में दोनों ओर जाली लगाई जाएगी। बीस हजार पौधे भी रोपे जाएंगे।

सब स्टेशन-बरगी हिल्स मार्ग
- 02 किलोमीटर लम्बी सडक़ बनेगी
- 20 करोड़ रुपए से होगा निर्माण
- 4 लेन सडक़ का होना है निर्माण
- सीसी रोड, सेंट्रल लाइटिंग, फुटपाथ, लैंड स्केपिंग की जाएगी
- दिसम्बर 2023 में पूरा होना है काम
- 1.5 किमी सडक़ रामपुर से सब स्टेशन के बीच है बिजली विभाग की

डुमना एयरपोर्ट-यूनिवर्सिटी मार्ग

- 10.2 किलोमीटर है लम्बाई
- 06 करोड़ रुपए प्रति किमी है निर्माण लागत
- 7-7 मीटर चौड़ी दोनों ओर 4 लेन सडक़ बनेगी
- 04 किलोमीटर एरिया में लगाई जाएगी जाली वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए
- 20 हजार पौधे लगाए जाएंगे जालियों के किनारे दोनों ओर
- 600 पेड़ काटे जाएंगे
- 03 किमी डिफेंस का क्षेत्र, रक्षा मंत्रालय से अनुमति के लिए भेजा है
- 36 महीने है निर्माण अवधि

बिजली विभाग के सब स्टेशन और आइटी पार्क से होते हुए बरगी हिल्स तक 4 लेन सडक़ का निर्माण किया जा रहा है। सडक़ के दोनों ओर फुटपाथ और सेंट्रल लाइटिंग होगी। लैंड स्केपिंग भी की जाएगी। एयरपोर्ट से यूनिवर्सिटी गेट तक भी फोर लेन सडक़ का निर्माण हो रहा है। दोनों सडक़ों का निर्माण महानगरों की वीआइपी सडक़ की तर्ज पर किया जाएगा।
- शिवेंद्र सिंह, कार्यपालन यंत्री, पीडब्ल्यूडी व स्मार्ट सिटी

Published on:
12 Mar 2022 01:02 pm