जबलपुर

इंडियन रेलवे की ये खास एसी ट्रेन 11 से पटरियों पर दौडऩे तैयार, रेल राज्य मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

कोलकाता का सफर हो जाएगा आसान
2 min read
• •
Updated: 5 May 2018, 7:47 AM IST
irctc indian railway humsafar express train running system jabalpur jn,jabalpur santragachi humsafar express,jabalpur humsafar express,santragachi to jabalpur humsafar express,indian railway info,indian railway enquiry,indian railway enquiry system,train running status today,train running information irctc,train status live,indian railway pnr,indian railway pnr,train between stations ,indian rail samachar,Indian Railway Ministry,Indian Railway,jabalpur jn,bilaspur station,bilaspur railway zone,jabalpur wcr,Jabalpur,
Travel to Kolkata will be easy by hamsafar express

जबलपुर। भारतीय रेलवे की खास फुल एसी ट्रेन इसी माह से पटरियों पर दौड़ते नजर आएगी। लंबे इंतजार के बाद रेल बोर्ड ने कोलकाता तक हमसफर सुपरफास्ट ट्रेन दौड़ाने का कार्यक्रम तकरीबन फायनल कर लिया है। यदि सब कुछ ठीक-ठाक चला तो 11 से जबलपुर-सातरागाची के बीच नई हमसफर ट्रेन शुरू हो जाएगी। रेल राज्य मंत्री राजेन गोहांई ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके लिए 11 मई को रेल राज्यमंत्री का जबलपुर दौरा तकरीबन तय हो गया है। इस ट्रेन के संचालन से पश्चिम बंगाल के लिए शहर को एक और नियमित ट्रेन मिल जाएगी।

डेट के इंतजार में खड़े थे रैक
पश्चिम मध्य रेल ने रेल बोर्ड को काफी समय पहले जबलपुर-सातरागाची के बीच हमसफर ट्रेन के संचालन का प्रस्ताव भेजा था। इसे तत्काल मंजूरी मिलने के साथ ही हमसफर का रैक भी जबलपुर पहुंच गया था। लेकिन ये रैक करीब तीन महीने तक जबलपुर में खड़ा रह गया और बोर्ड ट्रेन का संचालन शुरू करने की तारीख तय नहीं कर पाया। इस फेर में रैक दूसरे जोन को ट्रांसफर कर दिया गया। लेकिन ट्रेन के संचालन के लिए अब बोर्ड ने नया रैक भेजा है। सप्ताह में एक दिन चलने वाली हमसफर ट्रेन को रेल बोर्ड ने पहले ही समय-सारिणी में शामिल कर लिया था। ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि रेल राज्यमंत्री के हरी झंडी दिखाते ही यह ट्रेन अपनी रफ्तार पकड़ लेगी।

19 घंटे का सफर
हमसफर को जबलपुर से सातरागाची से प्रत्येक बुधवार को चलाया जाएगा। जबलपुर से गाड़ी संख्या 22193 बुधवार की रात 8.10 पर रवाना होकर गुरुवार की दोपहर ३.50 बजे संतरागाछी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 22194 को उसी दिन यानी गुरुवार को रात 20.25 बजे रवाना होकर शुक्रवार की शाम 5 बजे जबलपुर पहुंचेगी। 19 घंटे में ट्रेन अपना सफर पूरा कर लेगी।

18 कोच में 16 एसी
जबलपुर-सातरागाची के बीच दौडऩे वाली यह ट्रेन पमरे की पहली हमसफर सुपरफास्ट होगी। 18 कोच के साथ दौडऩे वाली इस ट्रेन में 16 कोच एयरकंडीशन वाले होंगे। इसमें एसी फस्र्ट, सेकेंड और थर्ड के कोच सहित दो एसएलआर होंगे। रेलवे की अन्य ट्रेनों की तुलना में हमसफर का किराया अपेक्षाकृत अधिक रहेगा।

अब बंद हो जाएगी ये ट्रेन
पमरे द्वारा जबलपुर-सातरागाची के बीच संचालित की जा रही स्पेशल ट्रेन के समय पर ही हमसफर सुपरफास्ट को दौड़ाने की तैयारी है। 11 मई से हमसफर के ट्रैक में दौडऩे के बाद पमरे की सातरागाची स्पेशल ट्रेन सेवा हमेशा के लिए बंद कर दी जाएगी। इस स्पेशल ट्रेन को फिलहाल 02191-02192 नंबर के साथ संचालित किया जा रहा है।

हावड़ा या शालीमार तक चलें
रेलवे के हमसफर सुपरफास्ट का संचालन शुरू करने के पहले ही पश्चिम बंगाल में आखिरी स्टेशन के बदलाव की मांग की जाने लगी है। रेलवे ने हमसफर को जबलपुर से कटनी, अनूपपुर, बिलासपुर , झारसुगुड़ा, राउलकेला, टाटानगर, खडग़पुर के रास्ते सातरागाची तक चलाने का निर्णय किया है। लेकिन कोलकाता का सफर यात्रियों के हावड़ा और सियालदाह स्टेशन से आसान होता है। यहां से दूसरे शहरों के लिए बड़ी संख्या में कनेक्टिंग ट्रेनें है। ऐसे में यात्री हमसफर को सातरागाची के बजाय हावड़ा या शालीमार स्टेशन तक संचालित करने की मांग कर रहे है।

Published on: