जबलपुर। सबको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देने वाले कॉमेडियन कृष्णा खुद मशहूर एक्टर महमूद और गोविंदा की कॉमेडी के फैन है। उन्होंने स्वीकार किया कि वे कॉमेडी में महमूद को कॉपी करते है। शहर प्रवास पर आए कृष्णा ने शुक्रवार को कॉमेडी, एक्ंिटग सहित अपनी योजनाओं को लेकर पत्रकारों से खुलकर बातचीत की। बकौल कृष्णा मुझे महमूद की कॉमेडी बेहद पसंद है। इसके साथ ही फिल्म कलाकार गोविंदा की कॉमेडी पसंद करता हूं, उनसे इंस्पायर भी हूं।