जबलपुर

पुलिस वाले को हुआ साथी महिला से प्यार, शादी से हुआ इंकार तो लटक गया फंदे पर

कोड रेट टीम-4 में पदस्थ आरक्षक ने फंदा लगाकर की थी जान देने की कोशिश  
less than 1 minute read
Sep 07, 2020
Software engineer commits suicide in depression
Software engineer commits suicide in depression

जबलपुर। घमापुर थाना अंतर्गत पारसी कब्रिस्तान के पास किराए से रहने वाले कोड रेड-फोर के आरक्षक अभिनव सिंह (27) की हालत में रविवार को सुधार हुआ। जालौन से उनके परिजन भी शहर पहुंच गए हैं। प्रारम्भिक जांच में पता चला है कि शादी को लेकर चल रहे तनाव के कारण आरक्षक ने आत्मघाती कदम उठाया।

आरक्षक की हालत में सुधार, जालौन से परिजन पहुंचे शहर

जालौन यूपी निवासी अभिनव सिंह चार साल पहले आरक्षक पद पर भर्ती हुआ था। वर्तमान में वह कोड रेड टीम-फोर में पदस्थ है। शनिवार रात करीब 11 बजे वह क्वार्टर पर था। इसी दौरान किसी बात पर क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या की कोशिश की। उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
प्रारम्भिक जांच में पता चला कि अभिनव के साथ उनकी रिश्तेदार महिला ने भी आरक्षक की टे्रनिंग ली है। दोनों शादी करना चाहते थे। परिवार वाले तैयार नहीं हुए तो महिला आरक्षक ने कदम पीछे खींच लिए। जबकि, अभिनव खुद को इसके लिए तैयार नहीं कर पा रहा था। शनिवार को अभिनव महिला आरक्षक के घर गया था। उसे तनाव में देखते हुए महिला आरक्षक की मां ने बेटी को उसके घर छोडऩे के लिए भेजा था। इसी दौरान अभिनव ने आत्महत्या की कोशिश की। महिला आरक्षक ने रस्सी काटकर मकान मालिक के सहयोग से उसे अस्पताल पहुंचाया। रिश्तेदारी के कारण जालौन से आरक्षक के परिजन के आने तक वह अस्पताल में उसकी सेवा में लगी रही।

Published on:
07 Sept 2020 12:10 pm