जबलपुर

जबलपुर में कार ने स्कूल वैन को टक्कर मारी, 11 बच्चे सवार थे

Jabalpur School Van Accident- जबलपुर के सुभाष नगर पुरवा में तेज रफ्तार कार में स्कूल वैन को टक्कर मारी...। कई बच्चे घायल...। अस्पताल में चल रहा है इलाज...।
less than 1 minute read
• •
Oct 01, 2026
Jabalpur School Van Accident
Jabalpur School Van Accident- जबलपुर के सुभाष नगर पुरवा में गुरुवार को तेज रफ्तार कार ने स्कूल वैन को टक्कर मार दी। (फोटो पत्रिका)

Jabalpur School Van Accident- जबलपुर में स्कूल से घर जा रही बच्चों से भरी वैन को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद स्कूल वैन पलट गई। वैन में करीब 11 बच्चे सवार थे। जो स्कूल से अपने घर जा रहे थे। इस घटना में 11 बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

जबलपुर के संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के सुभाष नगर पुरवा में गुरुवार को यह घटना हुई है। एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने स्कूल से घर जा रही बच्चों से भरी वैन को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वैन वहीं पलट गई। वैन पलटते ही कांच टूट गया और दो बच्चे बाहर गिर गए। टक्कर इतनी जोर से लगी थी कि अर्टिगा कार के परखच्चे उड़ गए।

पुलिस के मुताबिक गुरुवार को सुबह 11 बजे यह टक्कर हुई। ब्रिटिश स्कूल में पढ़ने वाले स्कूली बच्चे वैन से अपने घर जा रहे थे। धनवंतरी नगर चौक से आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा ने वैन को पीछे से टक्कर मार दी। 11 बच्चों को चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार चालक बहुत ही तेज रफ्तार से था, जो अनियंत्रित तरीके से वाहन चला रहा था। हादसे के बाद वहां जाम भी लग गया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

एंबुलेंस से भेजा अस्पताल

घायल बच्चों की संख्या को देखते हुए तत्काल 108 को प्रत्यक्षदर्शियों ने सूचना दी। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से घायलों को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां बच्चों का इलाज किया जा रहा है। घायल बच्चों की संख्या 11 बताई जा रही है। जबकि दुर्घटना के बाद प्राथमिक आई थी कि वैन में 20 बच्चे सवार थे, लेकिन बाद में 11 बच्चों के होने की बात सामने आई है।

Updated on:
01 Oct 2026 01:43 pm
Published on:
01 Oct 2026 12:57 pm