जबलपुर

जबलपुर में भारी बारिश की चेतावनी, दो दिनों में जमकर बरसेंगे बादल: देखें वीडियो

जबलपुर में भारी बारिश की चेतावनी, दो दिनों में जमकर बरसेंगे बादल: देखें वीडियो  
less than 1 minute read
Aug 15, 2020
Weather Alert
Weather Alert : कई इलाकों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

जबलपुर। शहर में भारी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। बादलों की खेप लगातार पानी लेकर जबलपुर आ रही है। अगले दो दिन में जमकर बारिश हो सकती है। वहीं गुरुवार की रात को हल्की बारिश करने वाले काले बादल शुक्रवार को पूरे दिन बनें रहे। लेकिन हवा का साथ नहीं मिलने से बादल मेहरबान नहीं हुए। सुबह से उमड़-घुमड़ रहे बादलों से अच्छी बारिश की उम्मीद थी। बंगाल की खाड़ी में बनें नए चक्रवात के असर से शहर तर होने सम्भावना थी। लेकिन बादलों ने शुक्रवार को पुराना रवैया दिखाया।

उमड़ते-घुमड़ते रहे काले बादल, हवा की बेरुखी के चलते नहीं हुई बारिश

सब कुछ अनुकूल होने बाद भी बूंदाबांदी के लिए तरसाया। काले बादलों की चादर लगातार बने रहने और नमी भरी हवा से पारा उछाल नहीं मार सका। उमस-गर्मी से राहत रही। शाम को हवा में शीतलता से मौसम खुशनुमा बना रहा। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ था।

गर्मी और उमस से राहत
शहर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में बारिश नहीं होने से शाम तक तापमान में मामूली वृद्धि हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। पूरे दिन तापमान सामान्य के बराबर बना रहा।

Published on:
15 Aug 2020 11:49 am