जबलपुर

जबलपुर सांसद राकेश सिंह बने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष, बढ़ा महाकोशल का कद

शहर में समर्थकों में उत्साह, तीन बार से लगातार सांसद और बेदाग छबि से गढ़ी अलग पहचान
2 min read
Apr 18, 2018
Jabalpur MP Rakesh Singh appointed BJP president of madhya pradesh,Jabalpur MP Rakesh Singh appointed BJP president of madhya pradesh,rakesh singh mp jabalpur,Jabalpur MP Rakesh Singh appointed BJP president of madhya pradesh,rakesh singh mp jabalpur new president in mp bjp,bjp mp rakesh singh,bjp mp rakesh singh appointed state president of mp,rakesh singh,sansad rakesh singh,BJP MP BJP,bjp news,bjp amit sah,Narendra Modi,Jabalpur,
Jabalpur MP Rakesh Singh appointed BJP president of madhya pradesh

जबलपुर। जबलपुर सांसद राकेश सिंह प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष होंगे। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने बुधवार को प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष के रुप में सांसद सिंह के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी। इसके साथ ही सांसद नंदकुमार चौहान के इस्तीफे के बाद नए प्रदेशाध्यक्ष पद को लेकर चल रही तमाम अटकलें भी थम गइ। राकेश सिंह को अध्यक्ष बनाए जाने से जबलपुर सहित महाकोशल में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। प्रदेश की राजनीति में महाकोशल का कदम और दखल भी बढ़ गया है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किए गए राकेश सिंह करीब चालीस साल से राजनीति में सक्रिय हैं। उन्हें पार्टी में बेहतर समन्वयक माना जाता है। लगातार तीन बार से सांसद सिंह की छबि बेदाग रही है। उनकी राजनीतिक समझ, समन्वय क्षमता और लंबे अनुभव के चलते भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें 16वीं लोकसभा में उन्हें पार्टी का चीफ व्हिप नियुक्त किया था। इस जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से निभाने और केंद्रीय नेतृत्व के साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बेहतर तालमेल के चलते उन्हें प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने की बात कही जा रही है।

ग्रामीण अध्यक्ष थे, फिर सांसद बनें
राकेश सिंह ने राजनीति के क्षेत्र में कॉलेज की पढ़ाई के दौरान ही कदम रखा। इसके बाद वे भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़ गए। भाजपा ने उन्हें वर्ष 1994 और 1995 के विधानसभा चुनाव के दौरान बरगी विस सीट पर पार्टी का चुनाव संचालक नियुक्त किया। इसके बाद वे वर्ष 2001 में जबलपुर भाजपा ग्रामीण के अध्यक्ष नियुक्त किए गए। वर्ष 2004 में उन्हें पहली बार 14वीं लोकसभा में पार्टी के टिकट पर जबलपुर से सांसद का चुनाव जीता। इसके बाद वर्ष 2009 और 2014 में भी जबलपुर लोकसभा सीट पर जीत का सिलसिला कायम रखा।

आवास पर समर्थकों की भीड़
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पद नियुक्ति की घोषणा की खबर फैलते ही सांसद राकेश सिंह के समर्थकों की भीड़ उनके सिविल लाइंस स्थित आवास में जुटने लगी। हालांकि सांसद अभी शहर में नहीं है। लेकिन समर्थक उनके प्रदेशाध्यक्ष बनने का जश्र मनाने के लिए बंगले पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। ढोल-नंगाड़े गूंजने लगे। महाकोशल को मिले इस बड़े पद पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने शहर में जगह-जगह मिठाइ बांटकर जश्र मनाना शुरू कर दिया है।

Published on:
18 Apr 2018 01:33 pm