जबलपुर

कोरोना अपडेट: भोपाल और पूरे प्रदेश को पीछे छोड़ जबलपुर निकला आगे, मौत के मामले भी बढ़े

कोरोना अपडेट: भोपाल और पूरे प्रदेश को पीछे छोड़ जबलपुर निकला आगे, मौत के मामले भी बढ़े  

2 min read
Aug 06, 2020
coronavirus

जबलपुर। कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने में लॉकडाउन और नाइट कफ्र्यू बेअसर साबित हो रहा है। शहर में तमाम प्रतिबंधों के बीच 8 दिन में कोरोना संक्रमित की संख्या में 61.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जिले में 25 जुलाई को 1004 कोरोना संक्रमित में थे, जो 8 दिन बाद बढकऱ 1369 हो गए। यानी इस बीच 365 संक्रमित बढ़े। जिले में 17 जुलाई को 733 संक्रमित थे ,जो 14 जुलाई को 226 बढकऱ 959 हो गए। इस अवधि में करीब 28 कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति प्रतिदिन मिल रहे थे। यह औसत 25 जुलाई से 1 अगस्त के बीच बढकऱ करीब 46 संक्रमित प्रतिदिन हो गया है। इस अवधी में संक्रमण दर की गति बढऩे के मामले में शहर ने प्रदेश और उसकी राजधानी को भी पीछे छोड़ दिया है। इसी दौरान प्रदेश में 12 प्रतिशत और भोपाल में 36 प्रतिशत की दर से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ेें। जबकि जिले में संक्रमण की दर प्रदेश से पांच गुना और भोपाल से लगभग दोगुनी है।

कोविड-19 : जिले में 8 दिन में बढ़े 61 प्रतिशत मरीज
संक्रमण दर के मामले में शहर ने राजधानी व प्रदेश को पीछे छोड़ा
प्रदेश में इस दौरान 12 प्रतिशत, भोपाल में 36 प्रतिशत मरीज आए सामने

मौत की दर भी बढ़ी
कोरोना से बचाव के उपाय और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखने से संक्रमण की दर लगातार बढ़ती जा रही है। एक परिवार या अपार्टमेंट में एक साथ कई सदस्य संक्रमित मिले रहे है। इससे नए केस तेजी से बढ़ रहे है। कई संक्रमितों के अस्पताल देर से पहुंचने और समय पर उपचार नहीं मिलने से सांसें उखड़ रही है। जिले में अप्रैल से 25 जुलाई के बीच करीब चार माह में 24 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हुई थी। अभी 26 जुलाई से 4 अगस्त के बीच 9 व्यक्तियों की जिंदगी कोरोना ने छीन ली है।

Updated on:
06 Aug 2020 11:54 am
Published on:
06 Aug 2020 11:43 am
Also Read
View All