जबलपुर सहित सभाग के जिलों में अगले 2-3 दिन तक रात का टेप्रेचर 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।
Jabalpur Weather : शहर में मौसम ने फिर करवट बदली है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवा का रुख बदल गया है। हल्के बादल भी छा रहे हैं। शुक्रवार को जबलपुर में पारा 3.6 डिग्री बढ़ने से कड़ाके की ठंड से राहत मिली। हालांकि, हवा में नमी अधिक होने से सुबह व रात को हल्का कोहरा बना हुआ है। ठंडी हवा न चलने से दिन में भी मौसम सर्द नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, जबलपुर सहित सभाग के जिलों में अगले 2-3 दिन तक रात का टेप्रेचर 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। इस दौरान संभाग के जिलों में हल्का कोहरा रहेगा। इसके बाद फिर कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होगा। शनिवार को जबलपुर का मौसम शुष्क रहेगा।
बादलों की वजह से शुक्रवार को रात का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री से अधिक बढ़ा। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस था। शुक्रवार को बढ़कर 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य था। वातावरण में 84 फीसदी नमी के चलते सुबह-शाम हल्का कोहरा पड़ा। दिन में धूप के चलते अधिकतम तापमान में भी खासी बढ़त हुई । यह 27.1 डिग्री से बढ़कर 28.2 सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार, हवा का रुख बदला है।