
Jabalpur Weather : पहाड़ों पर बर्फबारी और कई मौसमी पैटर्न के चलते ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। बुद्धवार रात जबलपुर सम्भाग के अधिकतर जिलों में तापमान 12 डिग्री के नीचे या उसके आसपास आ गया। जबलपुर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक गिर गया। दो दिनों के अंदर दिन के अधिकतम तामपान ने भी 2.6 डिग्री का गोता लगाया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान तेजी से गिरेगा।
गुरुवार को भी दिन का तापमान करीब एक डिग्री लुढ़का। अधिकतम तापमान बीते मंगलवार को 28.9 डिग्री था। यह गुरुवार को 26.3 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से दो डिग्री कम था। रात का न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरकर 11 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से तीन डिग्री कम था।
मौसम विभाग के अनुसार तेजी से तापमान गिरने का कारण उत्तर से आ रही हवा, पहाड़ों पर बर्फबारी और राजस्थान में बना चक्रवात है। इसके कारण सर्द हवा पहुंच रही है। आने वाले 2-3 दिन हवा के साथ नमी आने के कारण कोहरा और धुंध भी छाएगी। कुछ दिन बादल छाने से न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है।मौसम विभाग ने ठंड की शुरुआत से पहले कहा था कि इस साल अल नीना तूफान के प्रभाव से भीषण ठंड के आसार हैं। जबलपुर सम्भाग सहित पूर्वी मप्र में भले ही ठंड ने कुछ देरी से अपने तेवर दिखाए, लेकिन अब इसकी रफ्तार बढ़ने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि दिसंबर से ला नीना अपने फुल फॉर्म में आ जाएगा। इससे देश के उत्तरी राज्यों के साथ-साथ इस बार जबलपुर सहित पूर्वी मध्य प्रदेश में भी हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ेगी।
Updated on:
07 Oct 2025 12:39 pm
Published on:
22 Nov 2024 11:54 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
मौसम समाचार
