
जबलपुर। बारिश वाले बादलों की खेप ने बुधवार शाम को कुछ देर बरसात की। लेकिन बारिश की इन बूंदों से आधा शहर भीगा और आधा सूखा ही रह गया। बुधवार दोपहर में उमस-गर्मी बढऩे के बाद शाम को अधारताल सहित कुछ क्षेत्रों में मौसम बदला। हल्की धूप के बीच मध्यम बादल मंडराए। शाम पांच बजे बंूदाबांदी शुरू हुई। 15 मिनट में 8.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। लेकिन, राहत की ये बूंदे शहर के सीमित क्षेत्रों पर ही पड़ीं। शहर का बड़ा हिस्सा बारिश की राहत तकता रह गया।
मौसम : कुछ क्षेत्रों में हल्की धूप के बीच हुई बूंदाबांदी, आधा शहर भीगा, बाकी सूखा
मंगलवार को हल्की बाशि और नमी भरी हवा का असर बुधवार सुबह तक बना रहा। इससे बुधवार सुबह पारे में मामूली गिरावट आई। गर्मी से भी राहत रही। पूर्वाह्न तक हल्की धूप निकलने से गर्मी बढ़ी और दोपहर तक पारे में उछाल आ गया। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 34.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तपमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को यह क्रमश: 30.8 और 25.4 डिग्री सेल्सियस था। सुबह की आद्र्रता 77 प्रतिशत और शाम की आद्र्रता 81 प्रतिशत थी। उत्तर-पश्चिमी हवा पांच किमी प्रतिघंटा की गति से चली।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर एक चक्रवात है। कर्नाटक के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। कर्नाटक से तमिलनाडु तक द्रोणिका है। इसके असर से पूर्वी मध्यप्रदेश में अनेक स्थानों पर बारिश होने की सम्भावना है। इधर, शहर में बुधवार को 8.8 मिमी बारिश के बाद सीजन में अब तक 225.4 मिमी वर्षा रेकॉर्ड हो चुकी है। यह औसत से करीब चालीस प्रतिशत कम है। जबकि पिछले वर्ष 22 जुलाई तक शहर में 374.7 मिमी बारिश हुई थी। इस लिहाज से इस सीजन में अभी बारिश में शहर करीब 150 मिमी पीछे है।