जबलपुर

2021 weather predictions नए साल में जमकर पडऩे वाली है ठंड, मौसम विभाग ने दिए संकेत

नए साल में जमकर पडऩे वाली है ठंड, मौसम विभाग ने दिए संकेत  

less than 1 minute read
Jan 01, 2021
january 2021 weather predictions

जबलपुर। नए साल के स्वागत के साथ ठंड भी जोर पकडऩे वाली है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि अगले दो से तीन दिनों में जबलपुर समेत महाकोशल के अधिकतर जिलों में जमकर शीत लहर चल सकती हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर से गुरुवार को मौसम में परिवर्तन जारी रहा। सुबह हल्की धूप खिली। पूर्वान्ह तक आसमान में एक बार फिर काले बादल छाए गए। बादलों की आवाजाही के बीच दोपहर में तापमान में वृद्धि हुई। सर्दी का असर भी कम हुआ। शाम होते ही शहर को धुंध ने घेर लिया। रात तक कोहरा पडऩे लगा। पहाड़ी राज्यों से आने वाली सर्द हवा ठंड का अहसास कराने लगी। देर रात तक मौसम सर्द हो गया। ठंडी हवा गलन का अहसास कराने लगी।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में परिवर्तन
सुबह हल्की धूप, दोपहर में बादल, शाम होते ही छाई धुंध

अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री था। गुरुवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। यह 23.8 डिग्री रेकॉर्ड किया गया। सामान्य से एक डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य के बराबर था। आद्र्रता सुबह के समय 78 प्रतिशत और शाम को 69 प्रतिशत थी। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान तीन डिग्री दतिया में रेकॉर्ड हुआ।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार गुरुवार को उत्तरी हवा चार किमी प्रतिघंटा की गति से चली। इसके कारण रात में सर्दी ज्यादा महसूस हुई। शुक्रवार को मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा। हल्के बादल छंटने के बाद आसमान साफ होने पर सर्द हवा का असर बढ़ेगा। इससे तापमान में गिरावट आने आएगी। उसके बाद कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। शुक्रवार को शहर में हल्के से मध्यम कोहरा रहने की सम्भावना है।

Published on:
01 Jan 2021 01:31 pm
Also Read
View All