जबलपुर

ननि भ्रष्टाचार के खिलाफ जद यू चौराहे – चौराहे किया प्रदर्शन

जनता के पैसों का किया जा रहा दुरुपयोग, गलत नीतियों के कारा शहर का विकास रूका
less than 1 minute read
Nov 11, 2020
JD U crossroads crossroads protest against nani corruption
JD U crossroads crossroads protest against nani corruption

जबलपुर।
नगर निगम में भ्रष्टाचार व नगर विकास जन जागरण मुद्दे को लेकर जदयू ने चौराहे- चौराहे प्रदर्शन किया। शहर के र्द्दी चौकी, दमोहनका, बल्देवबाग व रानीताल चौक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने इक_े होकर शहर विकास की उपेक्षा और भष्टाचार को लेकर जनता के समक्ष नाराजगी जताई। जदयू जिला अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने कहा कि नगर निगम में अभी तक के जनप्रतिनिधियों की गलत नीतियों व आचरण से निगम प्रशासन भष्ट्राचार में सराबोर हो गया है। जनता के पैसों का अनियोजित दुरुपयोग किया जा रहा है जो कि शहर विकास के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। जैसवाल ने कहा कि शहर विकास के नाम पर जो भी काम हुए वह आज तक पूरे नहीं हुए वहीं करोड़ों रुपए की राशि भी भ्रष्टाचार में दफन हो गई। इसकी भी जांच की जानी चाहिए। शहर हित में जनतादल यूनाईटेड का प्रदर्शन आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। महिला जिला अध्यक्ष मीना विनोदिया ने कहा आने वाले समय में नगर निगम में भ्रष्टाचार मुक्त नियोजित विकास हेतु समाजवादियों का आना अनिवार्य हो गया है। इसके लिए जनतादल यूनाईटेड आम जनता के बीच जाकर अपनी बात रखकर उन्हें जोड़ेगी। प्रदर्शन में अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष इमाम खान, मिथिलेश यादव मोहन दुबे, शिव कोरी, महेश सोंधिया, आरपी गर्ग, तुलाराम झरिया, विवेक पटेल, जेपी गिनारा, रीना ठाकुर, रीता चक्रवर्ती, आरती कुरील आदि उपस्थित थे।

Published on:
11 Nov 2020 10:59 pm