
जबलपुर। देश के नामी इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूशंस में एडमिशन के लिए जरुरी परीक्षा जेइइ एडवांस के लिए बुधवार से रजिस्ट्रेशन शुरू हुए। पंजीकृत उम्मीदवारों का 20 मई को आइआइटी कानपुर कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम लेगा। पेपर 1 सुबह 9 बजे से 12 तक और पेपर-2 दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक चलेगा। पंजीयन के लिए अभ्यर्थी इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट पर 5 अलग-अलग मॉक टेस्ट पेपर भी अपलोड किए गए हैं। जो कि उम्मीदवारों की तैयारी में मददगार साबित होंगे। स्टूडेंट्स को पैटर्न का अंदाजा लग जाएगा। मालूम हो कि जेंडर बैलेंस के लिए आइआइटीस के अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम में 8 से 14 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए सत्र 2018-19 से लागू हो रहा है।
ऐसे देख सकेंगे एग्जाम स्कोर्स
इधर, रिजल्ट को छात्रों तक आसानी से पहुंचाने के लिए गूगल ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से हाथ मिलाया है। इस जुड़ाव के बाद एग्जामनर गूगल के प्लेटफार्म पर एग्जाम में किए गए स्कोर्स को देख सकेंगे। गूगल के द्वारा मिली जानकारी में बताया गया है कि अब सीबीएसई अपने स्टूडेंट्स को गूगल के सर्च पेज पर एग्जाम के रिजल्ट देखने की सुविधा दे रहा है।
ये नॉलेज भी मिलेंगे
इसके अलावा गूगल ने कुछ एक्सट्रा फीचर्स भी जोड़े हैं। इससे एग्जामनर के लिए एग्जाम डेट, रजिस्ट्रेशन डेट, महत्वपूर्ण लिंक और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं गूगल सर्च पर उपलब्ध होंगी। गेट, एसएससी, सीजीएल, कैट और अन्य परीक्षाओं के लिए सर्च करते समय स्टूडेंट्स ये जानकारियां भी प्राप्त कर सकेंगे।
हर बुधवार लगेगी संस्कारों की पाठशाला
प्रवेश पात्रता परीक्षा और नतीजे जारी करने की प्रक्रिया में बदलाव के बीच संभागीय बाल भवन ने भी एक नया बदलाव किया है। इसके मुताबिक संभागीय बाल भवन, गढ़ाफाटक में अब हर बुधवार को संस्कारों की पाठशाला लगाई जाएगी। इसके लिए जवाहर भवन, भोपाल से निर्देश आ चुके हैं। यह कक्षाएं रोजाना सुबह 8 बजे से संचालित होंगी और अर्पणा तिवारी निशुल्क सेवाएं देंगी। बच्चों को नैतिक शिक्षा का पाठ यहां पढ़ाया जाएगा।