जबलपुर

IT Professionals के लिए इस शहर में सैंकड़ों वैकेंसीज

दो माह में तीन आईटी कम्पनियोंं का शुरू होगा काम, इस शहर में अब जाब्स ही जाब्स

2 min read
Jan 15, 2018
jobs related news

जबलपुर. महाकौशल के बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। यहां सैंकड़ों जाब्स के अवसर उपलब्ध होने जा रहे हैं। आईटी पार्क में जल्द ही युवाओं के लिए रोजगार ? के द्वार खुलने जा रहे हैं। इस माह और फरवरी में तीन कंपनियां आईटी बिल्डिंग में काम शुरू कर देंगी।

पेटीएम अपना बैक ऑफिस खोलेगी

देश की सबसे बडी़ ऑनलाइन डिजिटल पेमंेट मोबाइल एेप वाली कंपनी पेटीएम अपना बैक ऑफिस खोलेगी। इस माह के आखिर से उनका काम शुरू हो जाएगा। ई-कॉमर्स क्षेत्र की इस कंपनी के साथ दो दूसरी कंपनी भी गतिविधियां शुरू कर देंगी। इन कंपनियों में शुरुआती दौर में कम से कम ५०० लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।


काम में आई तेजी
पुरवा स्थित आईटी पार्क में आई बिल्डिंग के अलावा इंडस्ट्री एरिया बनाया गया है। आईटी बिल्डिंग का काम तो बहुत पहले हो चुका है। कंपनियां आंतरिक साज-सज्जा का काम तेजी से नहीं कर रही थीं, इसलिए यहां उनकी गतिविधियां शुरू नहीं हों पाई थीं। लेकिन, मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक डेवलमेंट कार्पोरेशेन (एमपीएसईडीसी) ने इन्हें नोटिस दिया, तब काम में तेजी लाई जा रही है।


पानी और बिजली की समस्या दूर
नागपुर रोड पुरवा में ६० एकड़ से ज्यादा क्षेत्रफल में विकसित किए जा रहे आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग पार्क में पानी और बिजली का कनेक्शन भी हो चुका है। यहां सडक़ और नालियां भी बनाई जा चुकी हैं। पूरा काम लगभग ११५ करोड़ रुपए की लागत से कराया जा रहा है। पहले तीन फिर दो बड़ी आईटी क्षेत्र की कंपनियां अपना काम शुरू करेंगी। आईटी पार्क जबलपुर के प्रोजेक्ट इंचार्ज पीके दीक्षित के अनुसार आईटी बिल्डिंग में कंपनियों ने कार्यालय बनाने का काम पूरा कर लिया है। इस माह के आखिर में पेटीएम अपनी गतिविधियां शुरू कर देंगी। दो अन्य कंपनियों ने भी एेसा भरोसा दिलाया है। शुरुआती दौर में कम से कम ५०० लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।

Updated on:
15 Jan 2018 10:41 am
Published on:
15 Jan 2018 10:39 am
Also Read
View All