जबलपुर

ज्योतिष ने इंजीनियरिंग छात्रा से शादी का झांसा देकर किया दुराचार, वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल

ज्योतिष ने इंजीनियरिंग छात्रा से शादी का झांसा देकर किया दुराचार, वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल  
2 min read
• •
Updated: 7 Apr 2021, 3:43 PM IST
school girl make physical relation in hotel, video goes viral
school girl make physical relation in hotel, video goes viral

जबलपुर। इंजीनियरिंग छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी ने उससे दुराचार भी किया था। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट व पुलिस की जांच में हुआ। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी ज्योतिष द्विवेदी पर दुराचार करने का भी मामला दर्ज किया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं मामले में आरोपी बनाई गई ज्योतिष की बहन ज्योति द्विवेदी फरार है। ज्योतिष को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एक अप्रेल को एक युवती ने आत्महत्या कर ली थी। दो अप्रेल को उसके शव का पीएम कराया गया। युवती के पास एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें उसने लिखा था कि ज्योतिष द्विवेदी ने शादी का झांसा देकर उससे दुराचार किया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला, आरोपी को जेल भेजा
शोहदे ने इंजीनियरिंग छात्रा के साथ किया था दुराचार

वीडियो बनाकर करता था ब्लेकमेल
पुलिस के अनुसार आरोपी ज्योतिष ने छात्रा का वीडियो बनाया और उसे ब्लेकमेल करने लगा। सुसाइड नोट में ज्योतिष की बहन ज्योति द्वारा प्रताडि़त किए जाने का भी जिक्र था। मामला दर्ज होने के बाद अधारताल पुलिस रीवा के बैंकुंठपुर पहुंची और ज्योतिष को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन ज्योति घर पर नहीं मिली। पुलिस ने स्थानीय पुलिस से ज्योति के बारे में जानकारी दिए जाने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इधर, छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
शहर में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि महिला पति के साथ माढ़ोताल थाना क्षेत्र में रहकर यूपीएससी की कोचिंग कर रही है। अमन पवार नाम के युवक ने उससे छेडख़ानी कर मारने की धमकी दी थी। मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आइडी हैक कर डाली तस्वीरें
उधर, मदन महल पुलस ने 17 वर्षीय एक किशोरी की शिकायत पर मंगलवार को चारखम्भा निवासी समीर अख्तर अंसारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया आरोपी ने किशोरी की इंस्ट्राग्राम आइडी हैक कर अश्लील तस्वीरें पोस्ट की थी। तस्वीरें डिलीट करने के एवज में वह रुपयों की मांग कर रहा था। पुलिस जांच कर रही है।

Updated on:
7 Apr 2021, 3:43 PM IST
Published on: