अरुण तिवारी बैंगलुरू की बिल्डिंग के कंस्ट्रक्शन को देखने 1996 में निकले। वहां पर उन्होंने 41 फीट के भोले की प्रतिमा देखी। उसे देख विचार आया कि एेसी प्रतिमा जबलपुर में भी बनवाऊंगा। 2000 में अरुण ने कचनार सिटी बसाने का प्लान बनाया। उन्होंने छह एकड़ जगह शिव की मूर्ति के लिए रिजर्व रखी। 2002 में वे उस शिल्पकार को ढूंढने निकल गए, जिन्होंने बैंगलुरू की प्रतिमा बनाई थी। वहां पहुंचकर उनकी मुलाकात मूर्ति बनवाने वाले व्यक्ति से हुई। अरुण ने उनसे मूर्तिकार का पता पूछा तो उन्होंने मना कर दिया, लेकिन मनौव्वल के बाद बता दिया कि इसे के. श्रीधर नाम के शिल्पी ने बनाया है, जो कि बैंगलुरू से तीन सौ किलोमीटर दूर शिमोगा जिले में रहते हैं। श्रीधर को ढंूढने में अरुण को दो महीने लग गए, लेकिन वे श्रीधर को खोजकर ही माने।