जबलपुर

बदमाश आए और मेरी पत्नी को उठाकर ले गए, बंधक बनाकर रख लिया

हिन्दू रीति-रिवाज के साथ कुछ दिन पहले किया था प्रेम विवाह
2 min read
Feb 12, 2018
Kidnapping of newly married girl going with husband and hostage,kidnapping,kidnapping case,Kidnapping in jabalpur,kidnapping girl,newly married girl Kidnapped,girl Kidnapped in jabalpur,women kidnapped,women kidnapped,newly married girl Kidnapped and custum,girl Kidnapped and custum in house,newly married girl Kidnapped and custum in house,jabalpur police,Jabalpur Police sp,Crime in Jabalpur,jabalpur district court,jabalpur district court latest order,jabalpur high court latest order,jabalpur high court latest judgment,Jabalpur,
Kidnapping of newly married girl going with husband and hostage

जबलपुर। शहर के एक युवक-युवती ने कुछ दिन पहले प्रेम विवाह किया और दोनों अलग घर में रहने लगे। उनकी शादी को 10 दिन भी नहीं हुए थे कि एक दिन अचानक कुछ लोगों ने पति-पत्नी का रास्ता रोका। इससे पहले कि पति कुछ समझ पाता रास्ता रोकने वाले कार सवार, गाड़ी से नीचे उतरे और उसकी पत्नी को जबरन घसीटकर अपनी कार में बैठा लिया।
पति के सामने ही उसकी नवविवाहिता पत्नी का अपहरण कर लिया। फिर उसे अपने घर पर बंधकर बनाकर रखा। एक दिन जब पत्नी ने मौका पाकर पति को फोन लगाया और उसे जबरन घर में बंद करके रखे जाने की सूचना दी तो पति ने पत्नी को छुड़ाने के लिए न्यायालय में गुहार लगाई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने अब मामले की जांच शुरू कर दी है।

कार रोकी और कट्टा अड़ाया
परिवाद में आरोप लगाया गया है कि 5 फरवरी को दोनों ग्वारीघाट जा रहे थे। तभी पोलीपाथर में उसकी पत्नी तनीषा के पिता संजय गुप्ता ने कार अड़ाकर उनका रास्ता रोका। उनके साथ आए रिंकू सोलंकी, गोरे केशरवानी तथा एक अन्य ने मोटरसायकिल में धक्का देकर उसे गिरा दिया और सिर पर कट्टा रख दिया। इसके बाद तनीश को जबरन कार में बैठाया और फरार हो गए। इस मामले की तत्काल ग्वारीघाट पुलिस और फिर एसपी को शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई तो कोर्ट में आवेदन किया।

फोन पर मिली सूचना
परिवाद में कहा गया है कि एक दिन नवनिवाहिता ने किसी तरह परिवादी को फोन लगाया। इस दौरान तनीषा ने बताया कि उसे परिवार वालों ने घर पर बंधक बनाकर रखा है। उसे घर से बाहर नहीं आने दिया जा रहा है।

सुसराल वालों पर आरोप
नेपियर टाउन निवासी राजा सोनकर ने जिला अदालत में न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है कि उसकी पत्नी को सरेराह ससुराल वाले उठा ले गए। उसे घर पर ही बंधक बनाकर रखा गया है, लेकिन पुलिस कोई दखल नहीं दे रही। प्रकरण पर सुनवाई करते हुए जेएमएफसी अजय चौहान ने पुलिस को आदेश दिया है कि मामले में जांच रिपोर्ट पेश की जाए। उन्होंने युवती को भी कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए है।

एसपी को पहले ही बताया था
पुलिस के अनुसार चौथापुल निवासी राजा सोनकर ने 24 जनवरी, 2018 को हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार पांडे चौक निवासी तनीषा गुप्ता के साथ विवाह किया। इसके बाद दोनों पति-पत्नी साथ में रहने लगे। परिवाद में बताया गया है कि घरवालों की धमकी को देखते हुए तनीषा ने 5 फरवरी को एसपी को आवेदन भी दिया था।

Published on:
12 Feb 2018 03:35 pm