18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नर्मदा यात्रा: अमरकंटक की ओर रवाना हुए दिग्विजय सिंह और अमृता, देखें वीडियों

ग्वारीघाट में नर्मदा महाआरती में हुए शामिल, सिद्ध घाट में की पूजा-अर्चना
2 min read
Google source verification
Congress Leader Digvijay Singh Narmada Yatra Latest News,congress leader digvijay singh,Digvijay Singh,Digvijay Singh latest news,congress general secretary digvijay singh,former MP CM digvijay singh,former minister digvijay singh,congress news,bjp news,namami devi narmade seva yatra,Namami Devi Narmade Sewa Yatra,namami devi narmade campaign,Shivraj Singh Chouhan,Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan,Jabalpur,

Congress Leader Digvijay Singh Narmada Yatra

जबलपुर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की नर्मदा यात्रा रविवार को अमरकंटक की ओर रवाना हो गई। उन्होंने रविवार को जिलहरी घाट से आगे का सफर का शुरू किया। इस दौरान दिग्विजय और उनके साथ नर्मदा यात्रा में शामिल लोगों ने सिद्ध घाट पर पूजन-अर्चन किया। विधि-विधान के साथ पूजन के बाद मां नर्मदा के जयकारे लगाते हुए जत्था नर्मदा पथ पर चल पड़ा। इस दौरान शहर कांग्रेस के कई नेता भी नर्मदा यात्रा में शामिल है।

मां नर्मदा देती हैं ऊर्जा, असीम शांति

सिद्ध घाट से यात्रा शुरू करने के एक दिन पहले शनिवार को दिग्विजय ने अपनी पत्नी के साथ ग्वारीघाट तट पर नर्मदा महाआरती की। यहां तक वे नर्मदे हर के जयकारे लगाते, विशाल चुनरी थामे परिक्रमावासियों के साथ पहुंचे। इस दौरान बैंड बाजा की धुन पर नर्मदाष्टक से पुण्य सलिला का तट गूंज उठा। हजारों की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं के साथ पूर्व सीएम और उनकी पत्नी ने नर्मदा महाआरती की। इस दौरान दिग्विजय ने कहा मैया नर्मदा ऊर्जा और मन को असीम शांति प्रदान करती हैं।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष भी आए

ग्वारीघाट में नर्मदा महाआरती में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव भी पूजन में शामिल हुए। नर्मदा मैया को प्रसाद चढ़ाया गया। इस दौरान तट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई आतिशबाजी ने आसमान सतरंगी कर दिया।
उमाघाट में देर रात तक भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें आर्केस्ट्रा कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। नर्मदा महाआरती समिति ने नर्मदा स्वच्छता का संकल्प दिलाया और कांग्रेस महासचिव सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

प्रसाद का वितरण

तट पर सभी को प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, वरिष्ठ नेता रामेश्वर नीखरा, विधायक तरुण भनोत, नीलेश अवस्थी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, सार्थक सेठी, मधु चौधरी, जगत बहादुर सिंह अन्नू, सुजीत अवस्थी, मुकेश राठौर, कौशल्या गोंटिया, बृजबिहारी पटेल व ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

तिलवारा स्थित गोपाला ट्रस्ट में स्वागत
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, उनकी पत्नी अमृता सिंह, पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा सहित सैकड़ों पदयात्रियों का तिलवारा स्थित गोपाला ट्रस्ट में बाबू विश्वमोहन ने स्वागत किया। इस दौरान विधायक तरुण भनोत, नित्य निरंजन खंपरिया, पूर्व मंत्री कौशल्या गोंटिया सहित आदि उपस्थित थीं।